जन्म दिनांक : 6 जुलाई, जन्म स्थान : इंदौर
माता : श्रीमती निर्मला बैस, पिता : स्व. दिलीप सिंह बैस
जीवन साथी : श्री सुनील मेहना, संतान : पुत्री-01
शिक्षा : बीपीएड., एम.ए. (इतिहास) , एल.एल.बी.
व्यवसाय : वकालत
करियर यात्रा-जीवन यात्रा : पूर्व में खेल शिक्षक के रूप में सेवाएं देने के बाद गत 20 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में कार्यरत. सरकार की तरफ से भी वकील रही जिसमें कई महिलाओं को भरण पोषण का आदेश और तलाक दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ख़ास बात यह है कि महिलाओं के लिए यह कार्य निशुल्क किया. वर्ष 1984 से वॉलीबॉल और शूटिंग खिलाड़ी. प्रीति मप्र की एकमात्र वकील हैं जिन्हें राज्य शासन ने सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम अवार्ड से नवाजा है.
उपलब्धियां / पुरस्कार
• शूटिंग में 3 साल लगातार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त
• वॉलीबॉल 15 नेशनल खेले, जिसमें यूनिवर्सिटी टीम की कमान भी संभाली
• विक्रम अवार्ड (2000)
• वकालत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर इंदौर गौरव पुरस्कार सहित खेल जगत से अनगिनत पुरस्कार प्राप्त
रुचियां : खेल, जन सामान्य को विधिक जानकारी देना
अन्य जानकारी
• गरीब वर्ग शोषित-पीड़ित महिलाओं को निशुल्क विधिक सहायता
• वकालत के पेशे में अनगिनत केस में जीत हासिल कर चुकी प्रीति चार बहनें हैं और चारों राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं. प्रशिक्षक के रूप में उनके पिता ने चारों बेटियों को वॉलीबॉल खेलना सिखाया. उनकी बड़ी बहन (भारती) भी विक्रम अवार्डी है, इतना ही नहीं, उनके पति सुनील को भी विक्रम पुरस्कार मिला है
• वकालत के साथ-साथ वॉलीबॉल के लिए नूतन क्लब के माध्यम से कई लड़कियों को वॉलीबॉल सिखाया. इनमें से अनेक लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल में भी जगह मिली.