जन्म: 11 फरवरी, स्थान: खजुराहो (मप्र.).
माता: श्रीमती हीरा देवी, पिता: श्री दयाराम रैकवार.
जीवन साथी: श्री मुकेश सूर्यवंशी.
शिक्षा: एम.ए. (कथक), मानसिंह तोमर विवि., ग्वालियर (2017), एम.एससी. (सीएस) माखनलाल चतुर्वेदी विवि, भोपाल (2011), विशारद (कथक नृत्य), प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ (2019). खजुराहो में गुरु सुश्री अवंतिका दुबे और गुरु क्षमा मालवीय जी (भोपाल) से कथक शिक्षा प्राप्त की.
व्यवसाय: नृत्यांगना, अभिनेत्री, रंगकर्मी, शिक्षक.
करियर यात्रा: सागर पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, भोपाल (2018-19) और 2019 से 2020 तक कार्मल कान्वेंट स्कूल, भोपाल में नृत्य शिक्षिका के रूप में कार्य किया. 2015 से अभिनय व रंगकर्म यात्रा जारी.
उपलब्धियां/सम्मान
• रंगमंच पर श्री बालेन्द्र सिंह 'बालू’, आशीष श्रीवास्तव, अभय दुबे, मोरिस लाजरस, अशोक मिश्रा आदि निर्देशकों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ.
• लाला हरदौल, लागी छूटे ना, मोमेन्ट्री फॉर्चून, जलतरंग, पन्ना धाय, सम्राट अशोक आदि नाटकों में मुख्य किरदार.
• गुरु अवंतिका दुबे जी के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय मकाऊ आर्ट फेस्टिवल मकाऊ (2015) एवं एशिया इंडिया कल्चरल फेस्टिवल ताईवान में कथक नृत्य प्रस्तुतियां एवं कार्यशाला.
• मकाऊ एवं ताईवान फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया.
• लोकरंग, गमक, उत्तराधिकार आदि में नृत्य प्रस्तुति.
सम्मान
• रंगकृति नारी शक्ति सम्मान, भोपाल (2018)
• अखिल भारतीय बहुभाषी नाट्य प्रतियोगिता (गिरिडीह) झारखंड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार.
विदेश यात्रा: मकाऊ, हांगकांग एवं ताइवान.
रुचियां: नृत्य, रंगमंच, संगीत सुनना, यात्रा करना.
अन्य जानकारी: लोकनृत्य व छाऊ नृत्य की शिक्षा भी ग्रहण की.