कान्ता रॉय

Hot
-15%
कान्ता

कान्ता रॉय

roy.kanta69@gmail.com. वेब: www.laghukathakosh.com, www.laghukathavritt.page

2023-12-05 06:50:07

जन्म दिनांक : 20 जुलाई, जन्म स्थान: कोलकाता (प.बंगाल).

 

माता: श्रीमती सूर्यमुखी देवी, पिता: श्री दशरथ झा.

 

जीवन साथी: श्री सत्यजित रॉय. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: बी.ए., ग्राफिक्स डिजाइनर, डिप्लोमा इन डेस्क टॉप पब्लिशिंग.

 

व्यवसाय: प्रशासनिक अधिकारी, मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिंदी भवन भोपाल/निदेशक-लघुकथा शोध केंद्र भोपाल/प्रधान संपादक- लघुकथा वृत्त/संस्थापक- अपना प्रकाशन.

 

करियर यात्रा: अतिथि संपादक –दृष्टि (अर्धवार्षिक लघुकथा पत्रिका, महिला लघुकथाकारों का अंक), साहित्य कलश (पटियाला से प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका का लघुकथा विशेषांक) तथा उर्वशी (लघुकथा विशेषांक, मासिक पत्रिका, (भोपाल). एकल लघुकथा पाठ -निराला सृजन पीठ, भारत भवन, भोपाल, आकाशवाणी भोपाल से कहानी, लघुकथाएँ प्रसारित, दूरदर्शन से कविताओं का प्रसारण. लघुकथा शोध केंद्र भोपाल द्वारा लघुकथा पर्व (2019, हिन्दी भवन, भोपाल) तथा दिल्ली लघुकथा अधिवेशन (2019, गांधी शांति प्रतिष्ठान, दिल्ली) में इनके नेतृत्व में समारोह सफलतापूर्वक आयोजित. लघु कथाकारों तक पहुंचने व उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के उद्देश्य से लघुकथा शोध केंद्र भोपाल मध्यप्रदेश की 6 ईकाइयों (लखनऊ -26 नवम्बर 2018, महेश्वर -11 जनवरी 2019, दिल्ली -3 मार्च 2019, खंडवा- 19 जनवरी 2020, जबलपुर -15 मार्च 2020 तथा बुरहानपुर) का गठन किया गया. 'लघुकथा के परिंदे' फेसबुक मंच की संचालिका.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• साहित्य शिरोमणि सम्मान, भोपाल (2015)

• इमिनेंट राईटर एंड सोशल एक्टिविस्ट, दिल्ली (2015)

• श्रीमती धनवती देवी पूरनचन्द्र स्मृति सम्मान, भोपाल (2015)

• लघुकथा सम्मान -अखिल भारतीय प्रगतिशील मंच,पटना (2016)

• क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान (2018)

• तथागत सृजन सम्मान, .प्र. (2016)

• वागवाधीश सम्मान, अशोक नगर (2017)

• गणेश शंकर पत्रकारिता सम्मान. भोपाल (2016)

• शब्द-शक्ति सम्मान, भोपाल (2016)

• श्रीमती महादेवी कौशिक सम्मान (पथ का चुनाव

• एकल लघुकथा संग्रह) प्रथम पुरस्कार सिरसा, (2017)

• राष्ट्रीय गौरव सम्मान चित्तौडग़ढ़ (2018)

• तेजस्विनी सम्मान

• डॉ. मनुमुक्त 'मानव' लघुकथा गौरव सम्मान (2018)

• साहित्य शिरोमणि पंजाब कला साहित्य अकादमी सम्मान, जालंधर (2018)

• क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान, इंदौर (2019)

• लघुकथा रत्न सम्मान (हेमंत फाउंडेशन, मुम्बई -2020)

• सारस्वत सम्मान, अभिनव शब्द शिल्पी, अभिनव कला परिषद्, भोपाल (2021) सहित अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त.

 

रुचियां: पठन-पाठन एवं साहित्यिक विषयों पर वाद-विवाद में सहभागिता करना.

 

अन्य जानकारी: सेतु हिंदी द्वारा प्रायोजित लघुकथा प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता- मध्यप्रदेश तथा स्टोरी मिरर  कॉन्टेस्ट में बतौर निर्णायक तथा लघुकथा प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, कहानी प्रतियोगिता तथा लघुकथा कार्यशालाओं/कार्यक्रमों में प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित.