मोहिनी मोघे पूछवाले 

Hot
-15%
मोहिनी

मोहिनी मोघे पूछवाले 

mohini.kathak50@gmail.com

2024-02-24 09:59:13

जन्म दिनांक : 22 जुलाई, जन्म स्थान: ग्वालियर.

 

माता: श्रीमती सुशीला पूछवाले,  पिता: श्री बालासाहेब पूछवाले.

 

जीवन साथी: श्री अनिल मोघे. संतान: पुत्र -01.

 

शिक्षा: एम.ए. (कथक नृत्य).

 

व्यवसाय: नृत्य अनुदेशक- शासकीय सेवा, महिला एवं बाल विकास विभाग.

 

करियर यात्रा: वर्ष 1991 से नृत्य अनुदेशक पद पर रहते हुए बच्चों को नृत्य प्रशिक्षण कार्य जारी.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• गुरु शिष्य परंपरा अंतर्गत रायगढ़ घराने के पं. कार्तिक राम जी से गहन प्रशिक्षण में म.प्र. शासन की छात्रवृत्ति केन्द्र से फेलोशिप प्राप्त.

• दूरदर्शन कलाकार,  सुरसिंगार संसद मुंबई द्वारा श्रृंगारमणि से अलंकृत (1988)

•  ग्वालियर गौरव से सम्मानित (1991)

•  भारत सरकार की एचआरडीसी फेलोशिप (1996)

•  सुप्रसिद्ध निर्देशक कुमार साहनी की फिल्म ख़याल गाथा में अभिनय

•  राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल सिविल सर्विसेस  (एनसीएस) में स्वर्ण पदक (1993).

 

नृत्य प्रस्तुतियां

• चक्रधर उत्सव-रायगढ़,  मांडव उत्सव-मांडू, मालवा उत्सव, म.प्र. स्थापना दिवस उत्सव, युवा उत्सव साउथ जोन- तिरुपति एवं नागपुर, कथक प्रसंग भोपाल, स्वामी हरिदास सम्मेलन-मुंबई, पचमढ़ी उत्सव-पचमढ़ी, शरद चंद्रिका उत्सव-दिल्ली, खजुराहो महोत्सव-खजुराहो, भारत महोत्सव समापन समारोह-मास्को (रूस), आईआरसीसी प्रोग्राम चीन में प्रस्तुति.

 

विदेश यात्रा: मास्को, चीन.

 

रुचियां: कविता लेखन, साहित्य से लगाव, बच्चों के संग रहना, संस्कृत नृत्य नाटिकाओं का मंचन.

 

अन्य जानकारी: अनेक कार्यशालाओं में प्रतिभागिता कर पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज, श्रीमती रोहिणी भाटे, पं. दुर्गालाल जैसी महान विभूतियों से मार्गदर्शन एवं उत्तरोत्तर नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त किया.