मेघा राठी

Hot
-15%
मेघा

मेघा राठी

Megharakeshrathi01@gmail.com

2023-11-30 10:49:13

19

जन्म दिनांक : 9 जुलाई, जन्म  स्थान: लखनऊ. 

 

माता: श्रीमती कुसुमलता  चांडक , पिता: श्री दिनेश चांडक. 

 

जीवन साथी: श्री राकेश राठी. संतान: पुत्र-01, पुत्री-01. 

 

शिक्षा: स्नातक, बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म. 

 

व्यवसाय: लेखन. 

 

करियर यात्रा: वर्ष सन् 2000 से आकाशवाणी में कैजुअल अनाउंसर के रूप में कार्य आरम्भ, पंजीकृत संस्था शब्द श्री द्वारा संचालित ‘शीर्षक साहित्य परिषद’ की सहसचिव व मीडिया प्रभारी के तौर पर लगभग 4 साल तक कार्य किया. वर्तमान में लेखन के साथ ही त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका ‘अनुनाद’ की मध्यप्रदेश प्रतिनिधि. 

 

उपलब्धियां/सम्मान 

स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से बने सीरियल ‘उजाला’ के कुछ एपिसोड में लेखन और अभिनय. किस्सा कोताह, कॉफी हाउस, दैनिक जागरण, अमर उजाला, वनिता, जागरण सखी  व दिल्ली प्रेस की पत्रिकाओं सहित विभिन्न ई-मैग्जीन्स, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित.

प्रकाशन

• साँझा संकलन- पुष्पगंधा, बात इतनी सी, सृजन शब्द से शक्ति तक, प्रतिबिम्ब (लघुकथा संकलन सांझा-सोपान समूह द्वारा प्रकाशित)

•  प्रगतिशील लेखक संघ एवम नई कलम पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित काव्य रत्न

• आस पास से गुजरते हुए (साँझा लघुकथा  संग्रह)

•  तीन सांझा संकलन व 15 से अधिक एकल संग्रहों का सम्पादन.

• पंजाबी पत्रिका गुसैयाँ में लघुकथा ‘अस्तित्व’ का पंजाबी में अनुवाद.

 सम्मान

• राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा शब्द शक्ति सम्मान

•  शीर्षक साहित्य परिषद्  द्वारा शब्द श्री सम्मान

•  माहेश्वरी समाज भोपाल की ओर से नारी रत्न सम्मान

• नगर पंचायत, नसरुल्लागंज (म.प्र.) द्वारा हिंदी साहित्य रत्न सम्मान

• साहित्य के लिए सक्रिय योगदान हेतु शीर्षक स्तम्भ सम्मान

• काव्यांचल समूह द्वारा गुरु द्रोण सम्मान (निर्णायक हेतु)

• साहित्य श्री सम्मान (तूलिका मंच द्वारा)

• समता सम्मान (भारतीय समता समाज व  विशेष दृष्टि फिल्म्स व टीवी प्रोडक्शन द्वारा) सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त. 

 

विदेश यात्रा: नेपाल. 

 

रुचियां: गायन, नृत्य, लेखन, पाठन, अभिनय, प्रकृति अवलोकन.

 

अन्य जानकारी: सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की 40 से अधिक शाखाओं में आयोजित एकांकी प्रतियोगिता क्रिसेंडो में निर्णायक, यू ट्यूब चैनल ‘तेरी मेरी कहानी’ की लघुकथा प्रतियोगिता की निर्णायक.