नीलेश रघुवंशी

Hot
-15%
नीलेश

नीलेश रघुवंशी

neeleshraghuwanshi67@gmail.com

2023-11-24 08:15:25

15

जन्म दिनांक: 04 अगस्त, जन्म स्थान:  गंजबासौदा, (विदिशा).  

 

माता: काशी रघुवंशी, पिता: मुंशीलाल रघुवंशी.

 

जीवन साथी: एस. श्रीराज.  संतान: पुत्र- 01.

 

शिक्षा:  एम.ए. (हिन्दी साहित्य), एम.फिल (भाषा विज्ञान).

 

व्यवसाय: दूरदर्शन भोपाल में कार्यरत.

 

जीवन यात्रा:  स्कूली शिक्षा और बी.ए. गंजबासौदा से करने के बाद एम.ए. विदिशा तथा एम.फिल. भोपाल से किया. 1990 से लिखना शुरू किया. सवसे पहले  तीन कविताएं जनसत्ता में प्रकाशित हुईं. 1994 से दूरदर्शन भोपाल में कार्यरत.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

प्रकाशन 

•  कविता संग्रह 1 घर निकासी (1997) 2 पानी का स्वाद 3 अंतिम पंक्ति में

•  पहला उपन्यास (2012) में प्रकाशित.

•   छूटी हुई जगह (स्त्री कविता पर नाट्य आलेख)

•    एलिस इन वंडरलैंड डॉन क्विगजोट, झांसी की रानी (बच्चों के नाटक), निराला, सैयद हैदर रज़ा और बी.व्ही. कारंत पर नाटयालेख.

सम्मान 

• भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार (1997)

• आर्य स्मृति साहित्य सम्मान (1997)

• दुष्यंत कुमार स्मृति सम्मान (1997)

• केदार सम्मान (2004)

• प्रथम शीला स्मृति पुरस्कार (2006)

• भारतीय भाषा परिषद कोलकाता का युवा लेखन पुरस्कार (2009)

• प्रेमचन्द स्मृति सम्मान (2013)

• शैलप्रिया स्मृति सम्मान (2014)

• 'गाथा एक लम्बे सफर की' (2003) तथा 'जगमग जग कर दे' (2004) वृत्तचित्रों के लिए दूरदर्शन पुरस्कार

 

रुचियां: पढना, लिखना, संगीत,  नाटक, चित्रकारी.