जन्म: 21 अगस्त 1964, स्थान: मंदसौर.
माता: अन्नपूर्णा तिवारी, पिता: श्री मोहन लाल तिवारी.
जीवन साथी: श्री शरद जैन.
शिक्षा: स्नातक (जी.डी.सी. इन्दौर). व्यवसाय: अतिथि व्याख्याता, लेखन.
करियर यात्रा: आरम्भिक शिक्षा मन्दसौर में हुई. बाद में स्कूल और कॉलेज की पूरी शिक्षा इन्दौर से हुई. पढ़ाई के साथ-साथ आकाशवाणी में नाटकों आदि में काम के साथ कैजुअल अनाउंसर के तौर पर कार्य किया. वर्तमान में डिज़ाइन, मीडिया व मैनेजमेंट कॉलेज में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्य जारी तथा लेखन कार्य में संलग्न.
उपलब्धियां/पुरस्कार:
प्रकाशन-
• तीन लघुकथा संग्रह- जलतरंग, बिजूका और निन्यानवे का फेर.
• तीन कहानी संग्रह –भोरवेला, सेतु व अन्य कहानियां और नजरबट्टू.
• चार कविता संग्रह -मेरे हिस्से का आकाश, माँ-बेटी, जेब में भरकर सपने सारे और चुस्कियां.
• एक उपन्यास- पार्थ..तुम्हे जीना होगा.
• मालवी लघुकथा संग्रह ‘गोदभराई’.
• एक आलेख संग्रह व एक यात्रा वृत्त.
साझा संकलन- कृति-आकृति, लघुकथा अभिव्यक्ति, सरस्वती सुमन, आधुनिक हिंदी लघुकथाएं आदि.
अनुवाद- गुजराती, मराठी, पंजाबी व तेलुगु में कहानी व लघुकथा अनुवादित. लघुकथा संग्रह- मराठी, बांग्ला व अंग्रेजी में व कहानी संग्रह सेतु मराठी में अनुवादित.
संपादन- इंडियन सोसायटी ऑफ ऑथर्स तथा वामा साहित्य मंच के पाँच विभिन्न संग्रहों का सम्पादन.
उपलब्धियां
• पूना कॉलेज में 'हिन्दी लघुकथा के विविध आयाम' (अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 2018) में वक्ता
• दो लघुकथाएं महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में तथा चार लघुकथाएं बी.ए.द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम में शामिल.
• लघुकथाकार श्रंखला 'पड़ाव और पड़ताल' में लघुकथाएं शामिल.
• विश्व हिंदी लघुकथाकार कोष मे नाम शामिल ।
• लघुकथा, कहानी, कविता, उपन्यास, निबंध, समीक्षाओं का निरंतर लेखन, अहा ज़िन्दगी, फेमिना, विभोम स्वर, समावर्तन, कथाबिंब, रविवार आदि पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में सतत रचनाएं प्रकाशित, आकाशवाणी से वार्ताओं का प्रसारण.
शोध-
• पूना कॉलेज हिन्दी विभागाध्यक्ष द्वारा लघुकथाओं पर शोध पत्र,
• महाराष्ट्र में विद्यार्थियों द्वारा ज्योति जैन के साहित्य में जीवन मूल्य व ज्योति जैन के समग्र साहित्य का अनुशीलन विषय पर पी.एच डी.
• यूजीसी द्वारा मुम्बई व पुणे में आयोजित सेमिनार में प्रपत्र प्रस्तुत.
• मारीशस की विद्यार्थी द्वारा कहानी संग्रह नजरबट्टू पर शोध तैयार किया जा रहा है।
सम्मान
• हिंदी दिवस पर हिंदी लेखन हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान (2007)
• लघुकथा परिवार, जबलपुर द्वारा “सृजनशिल्पी” अलंकरण सम्मान (2010)
• शिक्षा साहित्य कला विकास समिति – श्रावस्ती (उ.प्र.) द्वारा श्रीमती शारदा देवी पाण्डे स्मृति सम्मान (2010)
• विश्व पुस्तक दिवस पर देवी अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय, इंदौर द्वारा सम्मान (2011-12 व 2013-14),
• हम सब साथ-साथ (दिल्ली) द्वारा जलतरंग हेतु लघु कथाकार सम्मान
• रंजन कलश (भोपाल) द्वारा ‘माहेश्वरी सम्मान’
• मध्य प्रदेश लघु कथाकार परिषद् (जबलपुर) द्वारा अखिल भारतीय कथा सम्मान
• नारी अस्मिता बड़ौदा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में लघुकथा पुरस्कृत
• साहित्य कलश इंदौर द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान
• अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता (कुमुद टिक्कू स्मृति- जयपुर) में प्रथम पुरस्कार
• ‘बिजूका’ हेतु कृति कुसुम सम्मान (2013)
• हिमाक्षरा नारी गौरव सम्मान (वर्धा-2013)
• शब्द प्रवाह (उज्जैन) द्वारा अ.भा. शब्द विभूषण साहित्य सम्मान (2014)
• प्रेमचन्द्र सृजनपीठ (म.प्र. संस्कृति परिषद्-संस्कृति विभाग भोपाल) द्वारा कर्मभूमि सम्मान (2016-17),
• हिन्दी लेखिका संघ म.प्र. द्वारा श्रीमती अंजना मगरे स्मृति सम्मान (2019)
• भारतीय वांग्यम पीठ कोलकाता द्वारा गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर सारस्वत सम्मान’
• ढींगरा फाउण्डेशन अमेरिका व शिवना प्रकाशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय शिवना कृति सम्मान (2019)
• सलिला साहित्य रत्न सम्मान (राजस्थान)
• मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा शब्द साधिका सम्मान (2021)
• हिन्दी सेवी सम्मान (2022)
• ऑल इंडिया शाह बेहराम बग सोसायटी (मुम्बई) द्वारा भाषा सेवी सम्मान
• मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा अखिल भारतीय विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार
• समाचार-पत्र लेखक मंच, जावरा द्वारा आयोजित समाचार-पत्र लेखन स्पर्धा में महिला लेखकों में प्रथम स्थान सहित अनेक पुरस्कार तथा सम्मान प्राप्त.
विदेश यात्रा: भूटान, थाईलैंड, दुबई, मान सरोवर यात्रा.
रुचियां: अच्छा साहित्य पढ़ने में रुचि, शिक्षा के दौरान साहित्यिक प्रतियोगिता में विजेता, कला में रुचि,
अन्य जानकारी: शिक्षा के दौरान साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अनेक बार विजेता, एन.सी.सी. एयरविंग की केडेट, पारम्परिक माँडना कलाकार, प्रतिष्ठित साहित्य संगठनों की सदस्य, समाज के पिछड़े वर्ग के लिए सतत सक्रिय