प्रीति अज्ञात जैन

Hot
-15%
प्रीति

प्रीति अज्ञात जैन

preetiagyaat@gmail.com. वेब: https:/hastaksher.com

2023-11-22 08:11:22

जन्म दिनांक : 19 अगस्त, जन्म स्थान: भिंड (म.प्र.).

 

माता: श्रीमती नलिनी जैन, पिता: डॉ. सुभाष कुमार जैन.

 

शिक्षा: एम.एस.सी. (वनस्पति शास्त्र), डिप्लोमा इन संस्कृत टीचिंग.

 

व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन.

 

 करियर यात्रा: स्कूल की शिक्षा के दौरान ही साहित्य के प्रति रुचि जागृत होने से वर्ष 1988 से ही लेखन प्रारम्भ, अनेक प्रतिष्ठित पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में रचनाओं का प्रकाशन, साप्ताहिक हिंदुस्तान, धर्मयुग के “युवा जगत” स्तंभों में रचनाएं  प्रकाशित, विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में स्त्री विषयक परिचर्चाओं में शामिल. मार्च 2015 से वर्तमान - संस्थापक एवं संपादक ('हस्ताक्षर' मासिक वेब पत्रिका), जुलाई 2016 से वर्तमान - इंडिया टुडे की वेबसाइट iChowk पर लेखन (contributor), अक्टूबर 2019 से वर्तमान-साहित्य, कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था कर्मभूमि-अहमदाबाद की सह संस्थापक, जनवरी 2019 से वर्तमान दिल्ली से प्रकाशित मासिक पत्रिका “साहित्यनामा”  में नियमित स्तम्भकार (प्रीत के बोल), 2013-14 साहित्य रागिनी वेब पत्रिका में संपादक रहीं. 2012 से ब्लॉग लेखन जारी.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

 

• जनवरी 2020 में दूरदर्शन पर साक्षात्कार प्रसारित 

• आकाशवाणी से कविताएं एवं एफएम रेडियो पर वार्ता प्रसारित 

• षष्ठम अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन (2016) बैंकॉक (थाईलैंड) में 'साहित्य की समृद्धि में महिलाओं का योगदान' विषय पर आलेख प्रस्तुत

• देश के अनेक हिस्सों में आयोजित काव्य गोष्ठियों में काव्य पाठ

• प्रतिष्ठित वेबसाइट 'कविताकोश' में कविताएं सम्मिलित

• तृतीय एवं चतुर्थ दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए कविताएं चयनित एवं पुस्तक में प्रकाशित.

प्रकाशन 

• काव्य-संग्रह- मध्यांतर (2016)

• आलेख संग्रह- 1. दोपहर की धूप में (2019) 2. सर्वे भवन्तु सुखिनः (2021)

• व्यंग्य संग्रह – देश मेरा रंगरेज़ (प्रकाशनाधीन)

• पांच पुस्तकों का  संपादन

• 15 साझा काव्य-संग्रह

• 2 साझा स्मरण-संग्रह, 1 कहानी- संग्रह में रचनाएं प्रकाशित

• एक दर्जन से भी अधिक पुस्तकों की भूमिका एवं समीक्षा लेखन.

सम्मान

 अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन-बैंकॉक, थाईलैंड), म.प्र. पत्र लेखक संघ द्वारा पुरस्कृत (1988)

• सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर के लिए 'परिकल्पना साहित्य सम्मान' ( 2015)

• ग्रामीण पत्रकारिता एवं विकास संस्थान, ग्वालियर (म.प्र.) द्वारा हिन्दी पत्रकारिता एवं साहित्य गौरव सम्मान (2017)

• पुस्तक 'मध्यांतर' के लिए गया प्रसाद खरे स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्धन मंच के तत्वावधान में संस्थित, शांति-गया पुरस्कार से सम्मानित (सरोज खरे स्मृति पुरस्कार)

• बड़ौदा में आयोजित 'यंग गुजरात' कार्यक्रम में मशहूर शायर जावेद अख्तर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल द्वारा पुस्तक 'मध्यांतर' के लिए author Recognition Certificate से सम्मानित (2017)

• 'स्पंदन' महिला साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थान, जयपुर द्वारा अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कविता प्रतियोगिता में श्रेष्ठ कविता पुरस्कार (2017)  तथा 2021 में 'श्रेष्ठ कहानीपुरस्कार

• जयपुर में फिल्म अभिनेत्री तब्बू द्वारा WOTFA पुरस्कार से सम्मानित (2018)

• वर्ष के टॉप 10 ब्लॉगर ऑफ द ईयर में प्रथम स्थान (2019)

• अस्मिता डिजिटल साहित्य सम्मान (2019)

• लाड़ली मीडिया एंड एडवरटाइजिंग अवार्ड्स फार जेंडर सेंसिटिविटी (2020)

• ‘दोपहर की धूप में’ पुस्तक गुजरात साहित्य अकादमी द्वारा श्रेष्ठ पुस्तक पारितोषिक (मौलिक गद्य लेखन श्रेणी में) से पुरस्कृत (2021) के अलावा साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों हेतु कई अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मानित
 

 

विदेश यात्रा: फ्लोरिडा (अमेरिका), नरीता (जापान), बैंकॉक (थाईलैंड), दुबई, अबू धाबी, काठमांडू (नेपाल).

 

रुचियां: समाज सेवा, रीडिंग, फोटोग्राफी, बागवानी, बर्ड वॉचिंग, पेंटिंग, पॉटरी.  

 

अन्य जानकारी: प्रमुख विधाएं: कविता, कहानी, निबंध, व्यंग्य, यात्रा वृत्तांत, संस्मरण, सामाजिक-समसामयिक विषयक आलेख. गुजरात सरकार के समयदान’,  प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद में (रवि प्राथमिक शाला, बोपल, अहमदाबाद -2010-11) 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की काउंसलिंग,  'सुवर्ण-मंदिर' वृद्धाश्रम, अहमदाबाद में 2004 से 2013 तक सक्रिय रूप से सेवारत, एनजीओ 'विसामो किड्स' में 4 वर्ष तक अध्यापन, टाइम्स ऑफ इंडिया के आह्वान 'टीच इंडिया कैम्पेन' में 2 वर्षों तक सक्रिय कार्य (आम्बली प्राथमिक शाला, बोपल), पिछले 25 वर्षों से कई बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण, वृद्धाश्रम और बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी एवं अन्य सेवा कार्य, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के स्नातकोत्तर अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ’ विषय पर आलेख प्रस्तुति (9 सितम्बर 2017)