हेमलता शर्मा 'भोलीबेन'

Hot
-15%
हेमलता

हेमलता शर्मा 'भोलीबेन'

hemlatasharmabholiben@gmail.com

2024-02-02 09:43:07

170

जन्म: 19 दिसम्बर, स्थान: आगर मालवा. 

 

माता: श्रीमती इंदिरा शर्मा, पिता: श्री कृष्ण शर्मा. 

 

शिक्षा: स्नातकोत्तर. व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन/सहायक संचालक. 

 

करियर यात्रा वर्ष 2016-2017 में खंडवा जिला जनसंपर्क अधिकारी, वर्ष 2019 से वर्तमान में सहायक संचालक वित्त, कोष एवं लेखा के पद पर इंदौर में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत. वर्ष 1993 से लेखन कार्य में संलग्न. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

प्रकाशन- छ: कृतियां 1. मेरी हिंदी कविताएं, 2. मालवी डबल्यो (मालवी काव्य संग्रह-मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत), 3. मालवी लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे- (अपणो मालवो भाग- 1), 4. किनारा की खोज- (अपणो मालवो भाग-2), 5. संजा पर्व- एक मालवी लोक परम्परा (अपणो मालवो भाग-4), 6. मालवी-हिन्दी लघुकथाएं. 

तीन पुस्तकें प्रकाशनाधीन:-1. मालवी शब्दकोश (अपणो मालवो- भाग -3, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है), 2. लघुकथा संग्रह (हिंदी में) तथा 3. भोली सब कर लेगी (उपन्यास). 

23 सांझा संग्रह – मां का आंचल (विश्व रिकॉर्ड), कोरोना विशेषांक, पितृ दिवस विशेषांक, गुरु महिमा विशेषांक, वर्षा ऋतु विशेषांक, शहीदों को नमन विशेषांक, 7-21 जून योग दिवस विशेषांक, झोल की भिंडी विशेषांक, साहित्य मंजरी विशेषांक, मातृ स्नेह का सैलाब (काव्य संकलन), मुक्ता माणिक (लघु कथा संकलन), जीवन संध्या (वृद्धावस्था विशेषांक), पिता का स्नेह सुमन (पद्य-गद्य संग्रह), सफरनामा (भारत के यात्रा वृतांत), मेरी पाठशाला (संस्मरण), आंसू (काव्य संकलन), लाडो (काव्य संकलन), दीपोत्सव (दीपावली विशेषांक), मनभावन (लघुकथा संग्रह), होली विशेषांक, 26 जनवरी (काव्य संकलन), ग्लोबल साहित्य मंजरी (काव्य संकलन), भारत की विविध बोलियां (काव्य संकलन- गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड). मध्यप्रदेश संदेश, अभिव्यक्ति जैसी शासकीय पत्रिकाओं एवं दैनिक भास्कर, पत्रिका, नई दुनिया- इंदौर समाचार जैसे प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविताएं, व्यंग्य, कहानियां, लघुकथा एवं मालवी रचनाएं निरंतर प्रकाशित.

 

सम्मान

• राष्ट्रीय सुरभि साहित्य संस्कृति अकादमी खंडवा द्वारा उत्कृष्ट कवयित्री सम्मान

• अग्रसर साहित्य मंच जयपुर राजस्थान से उत्कृष्ट लघुकथा समीक्षक सम्मान

• राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना- नागदा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में जयपुर में मालव रत्न अलंकरण सम्मान

• मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान-भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान

• हमरंग साहित्यिक मंच- पटना द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवयित्री सम्मान

• साहित्य सुधा मंच-असम द्वारा यशपाल साहित्य सम्मान

• भारतीय विचार मंच-नागपुर, महाराष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षर वार्ता द्वारा उत्कृष्ट कवयित्री सम्मान

• अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच-मुंबई द्वारा साहित्य गौरव सम्मान

• साहित्यिक मित्र मंडल-जबलपुर द्वारा उत्कृष्ट कवयित्री सम्मान

• राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच-इंदौर द्वारा उत्कृष्ट मालवी-हिंदी कवयित्री सम्मान

• शुभ संकल्प साहित्यिक मंच-इंदौर द्वारा सम्मान

• नर्मदेश्वरी सेवा संस्थान एवं नर्मदा प्रखर, इंदौर द्वारा सर्वश्रेष्ठ मालवी कवयित्री सम्मान

• काव्य प्रेमियों की महफिल साहित्यिक मंच, धामनोद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महफिल के सितारे सम्मान

• मंगलम जन जागरण सेवा समिति-आगर मालवा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत आगर गौरव सम्मान 2017

• मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा संत पीपा स्मृति पुरस्कार -2018 (मालवी ‌कृति हेतु)

• आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंध की अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कैरम प्रतियोगिता महिला (विजेता) पुरस्कार

• योग प्रतियोगिता महिला (उपविजेता) पुरस्कार तथा शतरंज प्रतियोगिता महिला (उपविजेता) पुरस्कार

• शिवाजी योग नेचरोपैथी संस्था जयपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में मातृशक्ति सम्मान

• उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु स्व. चंद्रशेखर दुबे एवं स्वर्गीय पन्नालाल नायब स्मृति, सिविल जॉब्स अकेडमी फॉर पब्लिक सर्विस द्वारा सिविल सेवा गौरव सम्मान

• वामा साहित्य मंच,इंदौर द्वारा अखिल भारतीय महिला समागम में उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु कवयित्री सम्मान 2019, 2021 (मालवी गीत)

• अखंड संडे साहित्यिक- सामाजिक संस्था द्वारा स्वर्गीय श्री सज्जन जैन स्मृति साहित्य सेवी सम्मान 2020,

• जय किरण शोध संस्थान, बड़नगर द्वारा शब्द के सोपान अलंकरण 2021 के तहत शिक्षाविद एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री केसरसिंह पलवा स्मृति सम्मान 2021 (मालवी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु)

•  दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह द्वारा साहित्य शक्ति सम्मान 2021

• मध्यप्रदेश शासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु तीन बार सम्मानित

• भारत माता अभिनंदन सम्मान 2021

• अवनि सृजन साहित्य संस्था- इंदौर द्वारा लोक साहित्य रत्न सम्मान 2021

• भव्या इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा इंडियन बेस्टिज अवार्ड 2021

• अटल श्री काव्य सम्मान 2021

• जगत जागृति सेवा समिति द्वारा क्षेत्रीय भाषा विकास एवं प्रचार प्रसार हेतु डॉ. एम.सी. विश्वकर्मा सम्मान 2022

• विध्यांजलि भारत मंच इंदौर द्वारा महारथी सम्मान 2022 सहित अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त. 

 

रुचियां: लेखन, पठन, पाठन, बाल साहित्य पढ़ना, बेडमिंटन, कैरम, शतरंज आदि खेलों में रुचि. 

 

अन्य जानकारी: हिन्दी और मालवी में लेखन. लेखन विधा –कविता, लेख, व्यंग्य, संस्मरण, कहानियां, उपन्यास और लघु कथा. प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई जी के उपन्यास का मालवी बोली में अनुवाद कार्य, विभिन्न अवसरों पर मंच संचालन, अध्यक्षता. थिएटर कलाकार के रूप में मालवी बोली के प्रचार-प्रसार हेतु संलग्न. अपणो मालवो एवं मालवी-निमाड़ी साहित्य एवं शोध संस्थान के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं आनंदक के रूप में विभिन्न सामाजिक- साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से समाज सेवा एवं जनकल्याण कार्यों में भागीदारी. लेखन का उद्देश्य मातृभाषा हिंदी एवं मालवी बोली का प्रचार-प्रसार करना है. मालवी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में एक पन्ना आरक्षित किया जा रहा है जिसकी निःशुल्क प्रति रचनाकारों को उपलब्ध करवाई जाने की योजना है. यू ट्यूब पर मालवी भाषा की कक्षाएं, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर BHOLI BEN पेज पर ‘आज को ग्यान’, मालवी सुविचार और मालवी बेन ब्लॉग संचालित.