श्वेता देवेन्द्र

Hot
-15%
श्वेता दे

श्वेता देवेन्द्र

shweta.devendra25@gmail.com

2023-11-07 03:32:11

जन्म दिनांक: 25 जुलाई  जन्म स्थान: भोपाल.

 

माता: श्रीमती विमला शर्मा. पिता: श्री नरेन्द्र शर्मा.

 

जीवन साथी: श्री देवेन्द्र मानव. संतान: पुत्री-01.

 

शिक्षा: बी.एस.सी., बी.एड., एम.ए. (भरत नाट्यम).

 

व्यवसाय: निदेशक- “पद्मरंग” नृत्य अकादमी. शिक्षक- कार्मल कान्वेंट स्कूल (बी.एच.ई.एल.).

 

करियर यात्रा: 6 वर्ष की आयु से गुरु शंकर होम्बल से भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लेना प्राम्भ किया. इसके बाद 2 वर्ष नालंदा डांस रिसर्च सेंटर मुंबई में डॉ. कनक रेले तथा गुरु अडयार के. लक्ष्मण चेन्नई से नृत्य की शिक्षा ग्रहण की. साइंस से स्नातक तथा भरतनाट्यम में स्नातकोत्तर की उपाधि इंदिरा कला संगीत वि.वि. खैरागढ़ से प्राप्त की. वर्तमान में पद्मश्री गीता चंद्रन के मार्गदर्शन में नृत्य प्रशिक्षण तथा “पद्मरंग” नृत्य अकादमी और कार्मल कान्वेंट स्कूल में नृत्य शिक्षक के रूप में कार्य जारी. बतौर निदेशक पद्मरंग नृत्य अकादमी अनेक कार्यशालाओं का आयोजन कर चुकी श्वेता की मंचीय प्रस्तुतियां जारी हैं. उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मंचों पर कई नृत्य नाटकों (नर्मदे नम:, नारी, द फाइव एलिमेंट्स, आनंदम आदि) के अलावा झील महोत्सव 2015 , मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में कई बार नृत्य प्रस्तुति और कोरियोग्राफी की है। 7 अगस्त 2018 को रवींद्र जयंती के अवसर पर रवींद्र भवन भोपाल में 80 नर्तकियों द्वारा श्री रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं पर प्रस्तुत नृत्य की कोरियोग्राफी भी उन्होंने की है.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• सीसीआरटी नई दिल्ली तथा ह्यूमन रिसोर्स एंड डव्हलपमेंट नई दिल्ली द्वारा छात्रवृत्ति

• श्रृंगार मणि की उपाधि

पारंगत की उपाधि एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

• शिक्षा विभाग म.प्र. द्वारा सम्मानित.

 

प्रस्तुतियां

• 'उत्तराधिकार'- जनजातीय संग्रहालय भोपाल

• 'कल के कलाकार'- मुंबई

• 'नीमद महोत्सव'- भोजपुर, मांडू

• 'राजशेखर समारोह'- जबलपुर

• 'हरिदास संगीत समारोह'-मुंबई

• 'ओजस्विनी उत्सव'- दमोह

• 'यूथ फेस्टिवल'-हैदराबाद आदि.

 

विदेश यात्रा: साउथ अफ्रीका, यू.के.

 

रुचियां: नृत्य, कुकिंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट.

 

अन्य जानकारी: अनेक नृत्य-नाटकों को कोरियोग्राफ किया है.अभिव्यक्ति संस्था में 17 साल तक भरतनाट्यम की शिक्षा दी. राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म पर नृत्य प्रदर्शन.