शिल्पा वाधवानी

Hot
-15%
शिल्पा

शिल्पा वाधवानी

divyuwadhwani@gmail.com

2023-11-07 03:29:33

जन्म दिनांक : 9 मई, जन्म स्थान: उज्जैन.

 

माता: श्रीमती सरोज खत्री, पिता: श्री अर्जुन खत्री.

 

जीवन साथी: श्री राजेश वाधवानी. संतान: पुत्र -02.

 

शिक्षा: एम.ए. (राजनीति विज्ञान/समाजशास्त्र), पत्रकारिता में डिप्लोमा,  पी.एचडी. (अध्ययनरत).

 

व्यवसाय: सामाजिक कार्यकर्ता/ संस्थापक एवं अध्यक्ष- सुदर्शन मानव जनकल्याण समिति.

 

करियर यात्रा: मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय.

 

उपलब्धियां/सम्मान : समाज सेवा कार्यों के लिये सिन्धी समाज सहित अन्य संगठनों द्वारा अनेक बार पुरस्कृत, समाचार पत्र- पत्रिकाओं, न्यूज चैनल में साक्षात्कार.

 

रुचियां: ड्राइंग, पेंटिंग, मजदूर परिवारों के बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता, सदाचार, अच्छे संस्कार देना.

 

अन्य जानकारी: मजदूर परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, मूक-बधिर बच्चों, वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों को सहयोग, गरीब बच्चियों की शादियों में यथासंभव सहयोग. करीब 7 वर्ष पहले मजदूर परिवारों के 6 बच्चों को निशुल्क पढ़ाना शुरू किया, धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई. वर्तमान में गरीब परिवार के लगभग 90 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही हैं. इन बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाना, 17 बच्चों का स्कूलों में एडमिशन कराया. स्वच्छता कार्यक्रम के तहत महिलाओं-बच्चियों को सेनेटरी पैड का वितरण तथा उन्हें इसके बारे में जानकारी देना, बच्चों को मिट्टी के गणेश बनाना, ड्राइंग, मेहंदी आदि सिखाना. गरीब बस्ती के बच्चों को साइंस सेंटर ले जाना, उनसे विज्ञान के मॉडल बनवाकर प्रदर्शनी लगवाना, कोरोना समय में जरूरतमंदों को लगभग 8 माह तक प्रतिदिन अनाज, भोजन पैकेट का वितरण.