शबनम शाह

Hot
-15%
शबनम

शबनम शाह

shah.shabnam1@gmail.com

2023-11-07 03:25:04

जन्म दिनांक : 18 अगस्त 1975, जन्म स्थान: इंदौर.

 

माता: स्व. नईम बी, पिता: स्व. शब्बीर अली शाह.

 

जीवन साथी: आरिफ हुसैन शाह. संतान: 01.

 

शिक्षा: एम.ए. (पेंटिंग), नेशनल डिप्लोमा इन फाइन आर्ट (पांच वर्षीय).

 

व्यवसाय: कलाकार, निदेशक-शा. संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय खंडवा.

 

करियर  यात्रा: 1998 में शिक्षा पूरी होने के बाद से ही कला के क्षेत्र में सक्रिय. 96 से 98 तक इन्होंने बकरियों के चित्र बनाये और सोलो, ग्रुप एग्जीबिशन की. 2013 से शा. संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय खंडवा में निदेशक के पद पर कार्यरत.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• अभी तक 10 सोलो शो और लगभग 66 ग्रुप शो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, भोपाल, पूना, रांची, चंडीगढ़, इंदौर खण्डवा आदि शहरों में हो चुके हैं.

• विदेशों में भी (2007  The Black Hue Bhawans MP Birla Millennium Art Gallery London. Solo group) इनके चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जा चुकी हैं.

•  इसके अतिरिक्त केलिफोर्निया, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि स्थानों पर भी प्रदर्शनियां आयोजित हो चुकी हैं.

 

सम्मान 

•  स्टेट अवार्ड 2003.

 

विदेश यात्रा: पर्थ (ऑस्ट्रेलिया).

 

रुचियां: शास्त्रीय संगीत-गजलें सुनना. इतिहास और कहानियां पढ़ना.

 

अन्य जानकारी: 22 वर्षों से ब्लैक कलर से ही पेंट कर रही हैं. इसी काले रंग से निरंतर कला कर्म जारी है.