सीमा अग्निहोत्री

Hot
-15%
सीमा

सीमा अग्निहोत्री

seemaagnihotri888@gmail.com. वेब: https://www.blogger.com/blog/posts/

2024-02-26 08:06:38

जन्म दिनांक: 7 जुलाई. जन्म स्थान: शुजालपुर (मप्र).

 

माता: श्रीमती मुन्नी देवी. पिता: श्री व्ही. व्ही.त्रिपाठी.

 

जीवन साथी: श्री सुरेंद्र अग्निहोत्री. सन्तान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.एस.सी (भौतिकी), एम.ए. (अंग्रेजी), बी.एड., पी.जी.डी.सी.ए.

 

व्यवसाय: शिक्षक.

 

करियर यात्रा: जे.एन. एस. कॉलेज शुजालपुर से अध्यापन कार्य की शुरुआत. इसके बाद संत जोसेफ कॉन्वेंट, रतलाम में 2 साल पढ़ाया. विगत 22 वर्षों से माध्यमिक शास. उत्कृष्ट विद्यालय, रतलाम में शिक्षक.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

मप्र के शैक्षणिक चैनल विमर्श पर विज्ञान मंथन यात्रा पर वीडियो का प्रसारण.

 

सम्मान

• राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार (राज्यपाल पुरस्कार)

• राष्ट्रीय स्तर पर प्लास्टिक टाइड टर्नर चैंपियन

• पश्चिम रेलवे द्वारा एक्सीलेंट लेडी सम्मान

•  लायंस क्लब रोटरी क्लब, दैनिक भास्कर द्वारा सम्मान

• विभिन्न अवसरों पर कलेक्टर, डी आर एम, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित

•  विगत 20 वर्षो से शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए जे डी द्वारा पुरस्कृत

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (2023) .

 

रुचियां: ट्रेकिंग, साइकलिंग, पर्यावरण संरक्षण, पढ़ना-पढ़ाना, समाज सेवा, बालिका शिक्षा में विशेष रुचि, महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना.

 

अन्य जानकारी: राज्य स्तर पर टेली टीचर, जिला स्तरीय अंग्रेजी मास्टर ट्रेनर, सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मास्टर ट्रेनर सहित विभिन्न विधाओं में मास्टर ट्रेनर. शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास लेने हेतु विभिन्न प्लेटफार्म पर क्लास लेने का प्रशिक्षण दिया. सामाजिक कार्यों में सक्रिय – अनेक बार रक्तदान, विगत 15 वर्षो से गरीब विद्यार्थियों हेतु रात्रिकालीन निः शुल्क कक्षाएं, यूथ होस्टल एसोसिएशन के साथ साहसिक गतिविधियों में सक्रिय, मप्र राज्य आनंद संस्था के आनंदक के रूप में पंजीकृत. मानसिक तनाव, बिगड़े रिश्ते सुधारने के लिए अल्पविराम सत्रों का आयोजन. मानसिक तनाव से मुक्ति व लोगों में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए नैतिक शिक्षा की प्रेरणादायक कहानियों के लिए अब तक 9 इंस्पायरिंग स्टोरी ग्रुप बनाए हैं, जिसमें प्रतिदिन एक कहानी पोस्ट की जाती है. अब तक 2500 लोगों को इससे लाभ हुआ है. विद्यार्थियों के लिए यू-ट्यूब चैनल है, जिसमे 12488 सब्सक्राइबर हैं व 1855106 बार इसे देखा गया है.