डॉ. स्वाति चांदोरकर

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. स्वाति चांदोरकर

drsvc22@gmail.com

2024-02-26 07:47:59

जन्म दिनांक : 22 अप्रैल, जन्म स्थान: सोलापुर (महा.).

 

माता: डॉ. मंगला, पिता: डॉ. एकनाथ.

 

जीवन साथी: डॉ. संजीव चांदोरकर. सन्तान: पुत्र- 01. पुत्री -01.

 

शिक्षा: पीएचडी (इंग्लिश).

 

व्यवसाय: प्राध्यापक एवं विभाग प्रमुख (अंग्रेज़ी), शासकीय स्वामी विवेकानंद पी.जी. कॉलेज, नरसिंहपुर.

 

करियर यात्रा: वर्ष 1988 में पूर्ण साक्षरता अभियान के तहत  महिला साक्षरता के लिए काम करना शुरू किया. कुछ वर्ष मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संचालित राज्य संसाधन केंद्र के निदेशक का दायित्व संभाला. इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर, देश में पंचायती राज की महिलाओं को प्रशिक्षण देने वाले पी.आर.आई. हैदराबाद में नेशनल एक्सेसर के रूप में कार्य किया. वर्तमान में प्रोफेसर, साथ ही ‘सेतु’ (वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा प्रशिक्षण कार्य) नामक एनजीओ का संचालन.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

प्रकाशन ‘मेरी नर्मदा यात्रा- अनुभव से अनुभूति’.

 

सम्मान

• सामाजिक कार्य और साक्षरता अभियान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल जी पटवा द्वारा सम्मानित

• सामाजिक सक्रियता के लिए जन परिषद भोपाल द्वारा सम्मानित

• सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक पुरस्कार

• साक्षरता गतिविधियों में विशेष योगदान के लिए अनेक पुरस्कार तथा सम्मान

• राज्य संसाधन केंद्र के निदेशक के रूप में कार्यकाल के दौरान इस केंद्र (राज्य संसाधन केंद्र) को यूनेस्को एनएलएम पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया.

• जकार्ता में वर्ल्ड बांडुंग मीट में मध्यप्रदेश के पंचायती राज की सफलता पर शोधपत्र की प्रस्तुति

• 25 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित.

 

विदेश यात्रा: 20 से अधिक देशों की यात्राएं.

 

रुचियां: पढ़ना और लिखना.

 

अन्य जानकारी: सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में महिलाओं और दलितों के सशक्तिकरण के लिए काम जारी. अनेक संगोष्ठी/सम्मेलनों में भागीदारी. शिक्षाविद के रूप अनेक छात्रों को पीएचडी के लिए मार्गदर्शन.