डॉ. सुधा चौहान ‘राज’

Hot
-15%
डॉ. सुधा

डॉ. सुधा चौहान ‘राज’

sudha.s.chauhan@gmail.com

2024-02-26 07:52:58

जन्म दिनांक : 20 मार्च, जन्म स्थान: दमोह.

 

माता: श्रीमती कमला देवी राजपूत, पिता: श्री चंद्रकेतु सिंह राजपूत.

 

जीवन साथी: श्री राजेन्द्र सिंह चौहान. संतान: पुत्र -03.

 

शिक्षा: मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र व शिक्षाशास्त्र से स्नातक,  इतिहास से डबल एम. ए. व संस्कृत से एम.ए., योगाचार्य, डिप्लोमा-वेदाचार तथा सनातन कर्मशास्त्र, काउंसलर-बाल मनोविज्ञान, पीएचडी विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ बिहार.

 

व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन/पटकथा लेखन.

 

करियर यात्रा

रानी दुर्गावती महिला विद्यालय महोबा उत्तर प्रदेश में 1990 से 2000 तक अध्यापन कार्य. वर्तमान में स्वतंत्र लेखन तथा चलचित्र के विज्ञापन लेखन कार्य में संलग्न.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

प्रकाशन

• ‘बाल गीता’ (2012)

• ‘सर्वोच्च सफलता के सात कदम’ (2015)

• दुर्गा सप्तशती (हिन्दी काव्य खंड’-2015)

• ‘मित्रता की ताकत’ (बाल कहानी संग्रह- 2016)

• ‘खरगोश की चतुराई’ (बाल कविता संग्रह- 2016)

• हिन्दी बाल पोथी (2016)

• ‘महोबा’ (एतिहासिक उपन्यास -2017)

• पूजा के फूल, (क्रिएटिव विजन यू.एस.ए. से प्रकाशित),

•‘शिक्षा एवं सुरक्षा’ (बालिकाओं को क्रिएटिव विजन यू.एस.ए. 2018),

• भोर की उजास (उपन्यास 2021)

• महोबा के राजवंश (2021)

• मध्यकालीन महोबा का वृहद इतिहास (2021)

साझा संकलन

• मेरे पापा, मां (कहानी-संग्रह), हम-पांच, चार अंगुल, रश्मि-कलश, जय-महाकाल, सीप में समुद्र, राही, काव्यरंग, गुलाब संग कांटे भी, काव्य-संगम, काव्य-सागर, कतरा-कतरा रोशनी, विराटांजली, सरस काव्य धारा, सिलवटें, काली कोठरी, नशा मुक्ति, काव्यधारा, अग्निशिखा काव्य धारा, सावन, गूंज, निर्भया, शक्तिस्वरूपा, मुस्कराती चोट, क्षितिज और भी हैं, मां, मेरी मां,  मंथन, सतरंगी सपने, इन्द्रधनुष, नीला आकाश (कविता-संगह) सहित पचास साझा संकलन प्रकाशित.

संपादन

• जय महाकाल, सिंहस्थ, बुंदेली संस्कृति, छाया, राधे श्रंगार, दर्पण, गीतांजली, प्रेरणा, रणवीर, अभिरूचि, अनुभूति, काव्य-धारा, काव्यमंजरी, काव्यप्रदीप, खिलखिलाती धूप, लॉकडाउन अनुभव अपने अपने, श्रीमहालेश्वर अष्टक, विश्वास, मंथन कलश, पेपर गुलदस्ता, सार्थक नव्या इंदौर विशेषांक नासिक से.

अनुवाद

• पुस्तक ‘बालगीता’ एवं ‘सर्वोच्च सफलता के सात कदम’ का सैन फ्रांसिस्को में अंग्रेज़ी में अनुवाद हुआ.

बेवसाइट पर प्रकाशन

• शब्दांकन, ई कल्पना, हिन्दी भाषा, हिन्दी डॉट काम सहित कई बेवसाइट पर रचना प्रकाशित व पुरस्कृत. लगभग अस्सी साझा संकलन में प्रकाशन. आकाशवाणी से लगातार प्रसारण. यूट्यूब व फेसबुक पर वीडियो-ऑडियो द्वारा रचनाओं का प्रसारण. प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में (वीणा, बुंदेली अर्चन, नारी-अस्मिता, लोक संस्कृति, हिचकी, राष्ट्र प्रेम, साहित्य समीर, अदबी उड़ान, दर्पण, अर्पण-समर्पण, सोच-विचार, नारी अस्मिता, समावर्तन, आस्था, राजपुत्र, कथाबिंब, कथादेश, समय, शब्द सामयिकी आदि) रचनाएं प्रकाशित.

• फिल्म ‘अन्ना का आंदोलन’ और ‘लाइफ आफ अबाउट मी’ का स्क्रिप्ट लेखन.

 

सम्मान

• साहित्य परिषद महोबा उप्र द्वारा साहित्य सृजन सम्मान (1997)

• जनकवि जगनिक शोध संस्थान द्वारा जगनिक सम्मान (1998)

• आल्हा महोत्सव समिति उप्र शासन द्वारा प्रतीक चिन्ह व सम्मान (1999)

• ग्रामोन्नति संस्थान द्वारा ग्रामोदय सम्मान (2000)

• देवी अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय इंदौर द्वारा पुस्तक बालगीता के लिए सम्मानित (2011)

• दूरसंचार निगम द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान (2012)

• जे.एम.डी. प्रकाशन द्वारा नारी चेतना की आवाज सम्मान (2012)

• केन्द्रीय पुस्तकालय इंदौर द्वारा कृति सुमन सम्मान (2015)

• भोपाल रंजन कलश द्वारा महेश्वरी सम्मान (2015)

• साहित्य शिरोमणी सम्मान (जबलपुर -2015)

• विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ से विद्यावाचस्पति की उपाधि (2016)

• राष्ट्रीय बाल साहित्य शोध कल्याण केन्द्र भोपाल से श्री जे. प्रसाद बाल स्मृति सम्मान (2016)

• नवसृजन लोक मंच द्वारा सिंहस्थ कलश सम्मान (2016)

• अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन परंपरा द्वारा हिन्दी सृजन सम्मान

• राष्ट् कवि संगम दिल्ली द्वारा नारी शक्ति सम्मान (2016)

• शिलांग डॉ. श्रीकृष्ण जैन स्मृति सम्मान (शिलांग 2016)

• अखिल हिन्दी साहित्य सभा नासिक द्वारा साहित्य साधना सम्मान (2017)

• म.प्र. तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा पुरस्कृत (2017)

• इंदौर धारा इंदौर द्वारा मालवा रत्न सम्मान (2017)

• लखनउ टाइम्स इंडिया न्यूज द्वारा ‘मैं हूं बेटी अवार्ड’ (2017)

• मंजिल ग्रुप साहित्य मंच दिल्ली द्वारा रचना रजत प्रतिभा सम्मान (2017)

• ग्वालियर साहित्य कला परिषद से कलमवीर सम्मान (2017)

• साहित्य संस्था बंदायु द्वारा शकुन्तला कटोरी देवी सम्मान व साहित्येन्दु सम्मान (2017)

• इंदौर साहित्य संस्था इंदौर द्वारा साहित्य दर्शी सम्मान (2017)

• नाथद्वारा राजस्थान द्वारा काव्य-कुसुम मानद उपाधि (2018)

• बुंदेली विकास संस्थान छतरपुर द्वारा  इतिहासकार दीवान प्रतिपाल सिंह बुंदेला सम्मान (2018)

• अखिल साहित्य संस्था खंडवा द्वारा रश्मिरथी सम्मान (2018)

• काव्य रंगोली भूषण सम्मान (2018)

• विश्व कवियत्री मंच दिल्ली द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान (2019)

• अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा बीरांगना सम्मान (2019)

• विश्व पुस्तक दिवस पर सेन्ट्रल लाइब्रेरी इंदौर द्वारा सौरभ-सम्मान (2019)

• साहित्य समीर भोपाल द्वारा महादेवी वर्मा सम्मान (2019)

• काव्यसागर संस्था इंदौर द्वारा लघुकथा भूषण सम्मान (2019)

• क्षितिज अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन द्वारा लघुकथा रत्न सम्मान (2019)

• लायनेस क्लब ऑफ़ इंदौर साहित्य-रत्न सम्मान (2019)

• अन्तर्राष्ट्रीय अग्नि शिखा मंच मुंबई द्वारा साहित्य-धारा सम्मान (2019)

• गणतंत्र साहित्य गौरव सम्मान (2020)

• महाप्रज्ञ कॉन्टेस्ट वर्ल्ड रिकार्ड से  ‘द ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट’ (2020)

• अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद कोलकाता द्वारा शिक्षक गौरव सम्मान व करोना योद्धा सम्मान (2020)

• मध्यप्रदेश भाषा प्रचार प्रसार समिति भोपाल द्वारा हरकारा देवी सम्मान (2021)

• अवनि सृजन मंच द्वारा लोक साहित्य गौरव सम्मान (2021)

• मंजिल ग्रुप साहित्य मंच नई दिल्ली द्वारा बीर साहित्य शिरोमणि सम्मान (2021) तथा मातोश्री सम्मान

• करोना कॉल किये गये कार्यों के लिए में सौ से अधिक सम्मान व प्रशस्ति पत्र सहित अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त.

 

विदेश यात्रा: इंग्लैंड, अमेरिका, चाइना, जापान, नेपाल व तिब्बत.

 

रुचियां: बंदूक चलाना, कार चलाना, ढोलक बजाना, भजन गाना, कार्यक्रम संचालन तथा समाज सेवा.

 

अन्य जानकारी: सभी विधाओं में लेखन. तीस वर्षों से अवसादग्रस्त महिलाओं-बच्चों के लिए काउंसलिंग कार्य जारी. अनेक स्कूलों, संस्थाओं में बालगीता, प्रोग्रेसिव थिंकिंग, मैनेजमेंट, व्यक्तित्व विकास व विदेश यात्रा पर सम्बोधन. वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता इंटरनेशनल सोसायटी, अध्यक्ष- संस्कृति साहित्य मंच इंदौर व विद्योत्मा फाउंडेशन नासिक. संयोजक- इंदौर लेखिका संघ- इंदौर, संयोजक- मंजिल ग्रुप साहित्य मंच नई दिल्ली, महासचिव- अखिल हिन्दी साहित्य सभा, इंदौर तथा अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद कोलकाता. सदस्य- हिन्दी परिवार इन्दौर, मालवा साहित्य मंच इंदौर, रोटरी काव्य साहित्य मंच इंदौर, काव्यसागर संस्था इंदौर, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद इंदौर, इंडियन आर्थर सोसायटी दिल्ली, रंजन कलश भोपाल, अग्नि शिखा मंच मुंबई, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई, वामा क्लब इंदौर, थैलेसीमिया क्लब, लायनेस क्लब इंदौर.