डॉ. सुनीता खत्री

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. सुनीता खत्री

khatri7@yahoo.com

2023-11-07 02:45:47

जन्म दिनांक : 07 जुलाई,  जन्म स्थान: कालपी (उप्र.).

 

माता: श्रीमती निर्मला मेहरोत्रा, पिता: श्री रामचंद्र मेहरोत्रा. 

 

जीवन साथी: श्री दीपक खत्री. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.ए हिंदी, पी.एच.डी. (इलाहाबाद विश्वविद्यालय-1993). व्यवसाय: संपादक- ‘अक्षरा’ मासिक साहित्यिक पत्रिका/स्वतंत्र लेखन.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

 

• राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का संचालन व संयोजन.

•  दूरदर्शन केन्द्र भोपाल में वर्ष 2003-04 में ‘घरबार’ कार्यक्रम का संचालन

• दूरदर्शन तथा आकाशवाणी भोपाल में वार्ता तथा कविता पाठ.

• शैल कुमारी शोध छात्रवृत्ति के साथ पीएचडी (इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति) प्राप्त .

 

प्रकाशन

1. प्रदूषण समस्या नहीं चेतावनी 2. सृजन यात्रा डॉ. राम कमल राय

प्रकाशनाधीन

तलाश (कविता संग्रह)

नयी कविता में सामाजिक चेतना (आलोचना पुस्तक).

 

संपादन

• संवाद और हस्तक्षेप (पावस व्याख्यानमाला में दिये गये व्याख्यानों का संकलन)- अंक 11 से 25 तक का संपादन

• मानव संग्रहालय भोपाल द्वारा प्रकाशित वार्षिक स्मारिका का अतिथि संपादन.

• म.प्र. राज्य शिक्षा केन्द्र की छठवीं, सातवीं एवं आठवीं की पुस्तकों में नैतिक शिक्षा खण्ड का संपादन.
 

सम्मान

• म.प्र. के राज्यपाल द्वारा साहित्यकार सम्मान (2007)

• श्री नाथद्वारा राजस्थान का संपादक शिरोमणि सम्मान सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त.

 

विदेश यात्रा: न्यूयॉर्क, फ्रांस तथा इटली.

 

रुचियां: लेखन, समाज सेवा.

 

अन्य जानकारी: इनके द्वारा पद्मश्री मालती जोशी का लिया गया साक्षात्कार कोल्हापुर, विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम (एम.ए.) में शामिल. ‘प्रदूषण समस्या नहीं चेतावनी’ पुस्तिका तीन राज्यों के साक्षरता अभियान में शामिल, वर्ष 2007 में न्यूयॉर्क में नवम विश्व हिन्दी सम्मेलन में म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता तथा शोध पत्र का वाचन, पन्द्रहवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में सहभागिता, राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के प्रकाशन विभाग का दायित्व. कई महत्वपूर्ण स्मारिकाओं में संपादन सहयोग. अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था -इनर व्हील में वर्ष 1992 से सक्रिय. वर्ष 2012-13 में मंडलाध्यक्ष, वर्तमान में मंडल सीसीसी चेयरमेन. मध्यप्रदेश महिला विकास परिषद की सचिव, ऑल इंडिया विमेन कॉन्फ़्रेन्स की आजीवन सदस्य सहित कई समाजसेवी व साहित्यिक संस्थाओं में आजीवन सदस्य. वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार के महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न.