डॉ. डालिमा पारवानी

Hot
-15%
डॉ. डालिमा

डॉ. डालिमा पारवानी

dalimaparwani@gmail.com

2023-09-28 02:02:04

जन्म: 16 अप्रैल, स्थान: भोपाल. 

 

माता: श्रीमती मीनाक्षी आहुजानी, पिता: श्री हीरानंद आहुजानी. 

 

शिक्षा: बी.कॉम (शास. गीतांजलि कॉलेज, 2003), एम.एससी (कम्प्यूटर साइंस, माखनलाल चतुर्वेदी विवि. 2005),  बी.एड (सैफिया साइंस कॉलेज, 2008), एमसीए (पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, 2011), एम.एड (2014), पीएच.डी (कम्प्यूटर एप्लीकेशन में –‘प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन ऑफ़ डी-डॉस इन इंटर क्लाउड सिस्टम’ (रबिन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, भोपाल), यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस औऱ मशीन लर्निंग में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम

 

व्यवसाय: शिक्षण/प्राचार्य-संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय

 

करियर यात्रा: करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय, भोपाल से सहायक प्राध्यापक के रूप में की. इसके बाद वर्ष 2007 में संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस विषय की सहायक प्राध्यापक, वर्ष 2008 में कम्प्यूटर साइंस विभाग में विभागाध्यक्ष, 15 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव के बाद वर्तमान में संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में कार्यरत. 

 

उपलब्धियां एवं पुरस्कार: 

• शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार (2008-09 के लिए)

• संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय द्वारा प्रदर्शन आंकलन ग्रेड में उत्कृष्टता पुरस्कार (2012-13 से 2017-18 तक)

• बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के एम.एड. पाठ्यक्रम की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान (2014-15)

• डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री, मप्र शासन  द्वारा दैनिक भास्कर टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड (2021)

• डॉ. नरोत्तम मिश्र, गृह मंत्री, म.प्र. शासन द्वारा नवदुनिया ज्योतिर्मय सम्मान ((2021)

• राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश गौरव रत्न सम्मान (2022)

• शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान हेतु ग्लोबल एंबेसेडर ऑफ पीस अवार्ड,नई दिल्ली (2022)

• सतत शिक्षा विभाग, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु देवी अहिल्या मेमोरियल अवार्ड

• महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान हेतु शीरोज शक्ति सम्मान, 2023 से सम्मानित

 

विदेश यात्रा: यू.एस.ए., जर्मनी,  ऑस्ट्रिया, विएना, स्विट्ज़रलैंड, जापान, चाइना, सिंगापुर, हांगकांग, थाईलेंड, नेपाल, श्रीलंका. 

 

रुचियां: पुस्तकें पढ़ना, काव्य लेखन, पब्लिक स्पीकिंग, कॅरियर मार्गदर्शन, पर्यटन, संगीत सुनना, मोटिवेशनल स्पीकर, समाजसेवा, बागवानी.