डॉ. उर्मिला प्रकाश मिश्र

Hot
-15%
डॉ. उर्मिला

डॉ. उर्मिला प्रकाश मिश्र

2023-11-07 02:37:37

107

जन्म दिनांक: 3 मार्च, 1941जन्म स्थान: बिलासपुर (छ.ग.).

 

माता: स्व. श्रीमती सरला देवी, पिता: स्व. पं. रामकृष्ण पांडे.

 

जीवन साथी: स्व. प्रकाश कुमार मिश्रा.

 

संतान: पुत्र-01, पुत्री- 01. शिक्षा: एम.ए, पी.एच.डी.,

 

व्यवसाय: शिक्षण.

 

करियर यात्रा: हाई स्कूल की शिक्षा बिलासपुर छग से तथा एम.ए., पी.एच.डी. की डिग्री डॉ. हरिसिंग गौर वि.वि. सागर, (म.प्र.) से प्राप्त की. होम साइंस महाविद्यालय जबलपुर, म.प्र. में 1964 से जुलाई 65 तक पदस्थ, तत्पश्चात शासकीय महाविद्यालय रायपुर में दो वर्ष अध्यापन के बाद होम साइंस कॉलेज होशंगाबाद में सेवाएं दीं, जुलाई 1970 से 78 तक सरोजनी नायडू कॉलेज भोपाल में रहने के पश्चात महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यभार संभाला और यहीं से प्राध्यापक के पद पर रहते हुए 2003 में सेवानिवृत्त. 

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रकाशन

1. प्राचीन भारत में नारी 2. भारत का इतिहास  3. स्वातंत्र्य समिधा 4. भारत के लोक जीवन में लोक कल्याण की परंपरा 5.मध्य प्रदेश के शैल चित्र.

कविता संग्रह- 1. चाहती हूं युद्ध  2. पिघलता पाषाण

 

सम्मान

• कविता संग्रह 'चाहती हूं युद्ध' के लिए साहित्य श्री उपाधि

• म.प्र. संस्कृति विभाग द्वारा लेखिका सम्मान

• हिंदी लेखिका संघ म.प्र. द्वारा हिन्दीसेवी सम्मान

• इटारसी-होशंगाबाद निजी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कवियत्री सम्मान

• रोटरी क्लब इनरव्हील द्वारा शिक्षा सम्मान

• श्री कान्यकुब्ज मंडल भोपाल-3 संस्कार भारती द्वारा शिक्षा सम्मान

सामाजिक क्षेत्र में सम्मान

• ब्राह्मण गौरव ऑल इंडिया कान्यकुब्ज बोर्ड दिल्ली

• ब्राह्मण कुल गौरव ब्रह्मचेतना संस्था फरीदाबाद

• ब्राह्मण शिरोमणि ब्राह्मण समाज ऑल इंडिया, दिल्ली

• कान्यकुब्ज रत्नश्री कान्यकुब्ज मंडल, भोपाल द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किये गए कार्यों के लिए सम्मान. 

 

विदेश यात्रा: मॉरीशस, नेपाल.

 

रुचियां: भारतीय संस्कृति का अध्ययन-अध्यापन, लेखन, भारत भ्रमण, शैल चित्रों के अनुसंधान और खेलों में विशेष रुचि.

 

अन्य जानकारी: हिंदी लेखिका संघ, मध्यप्रदेश की नींव डालने में मुख्य भूमिका तथा लेखिका संघ की प्रथम सचिव. पी.एच.डी.शोधार्थियों की निदेशक, विभिन्न विश्वविद्यालयों में लगभग 30 शोध-पत्रों का वाचन एवं प्रकाशन, विभागाध्यक्ष के रूप में शोध-संगोष्ठियों का आयोजन. आजीवन सदस्य- मध्यप्रदेश इतिहास परिषद, इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस, मध्य प्रदेश इतिहास संकलन समिति, इंडियन रॉक आर्ट, संरक्षक- श्री कान्यकुब्ज मंडल, भोपाल, संरक्षक/अध्यक्ष-कान्यकुब्ज महिला मंडल, भोपाल.