अनुजा झोकरकर

Hot
-15%
अनुजा

अनुजा झोकरकर

anuja.music@gmail.com

2023-11-07 02:24:18

78

जन्म दिनांक : 28 सितम्बर, जन्म स्थान: इंदौर.

 

माता: श्रीमती कल्पना झोकरकर, पिता: श्री उमेश झोकरकर.

 

जीवन साथी: विनय रामदासन.

 

शिक्षा: एम.ए. (कंठ संगीत) भारती विद्यापीठ-पुणे, संगीत विशारद- इंदिरा कला संगीत वि.वि., खैरागढ़.

 

व्यवसाय: शास्त्रीय गायन/संगीत.

 

उपलब्धियां/सम्मान  

 

• 8 साल की उम्र में पहली प्रतियोगिता जीतने के साथ ही इंटर स्कूल और इंटर कॉलेज में कई पदक हासिल किये

• 11 साल की उम्र में पहला एल्बम रिकॉर्ड

• एम.ए. में प्रथम स्थान तथा स्वर्ण पदक प्राप्त

• अखिल भारतीय रेडियो प्रतियोगिता (ग़ज़ल श्रेणी) में रजत पदक (2010)

• भारतीय शास्त्रीय संगीत, उप शास्त्रीय संगीत और ग़ज़ल तीनों श्रेणियों में बी- हाई ग्रेड कलाकार

• स्वर विलास-वडोदरा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

• मराठी फिल्म ‘बाबू बैंड बाजा’ के लिए पार्श्व गायन (यह फिल्म पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म से सम्मानित तथा अनेक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त)

• फिल्म ‘प्रतिसाद’ के लिए टाइटल ट्रैक गायन

• आकाशवाणी इंदौर (बाल वाणी और युवा वाणी) से शास्त्रीय गायन प्रसारित.

• ज़ी मराठी पर प्रसारित प्रसिद्ध श्रृंखला ‘नक्षत्रांचे देणे’ में प्रदर्शन

• हिंदी और मराठी के अनेक व्यावसायिक एल्बमों में गायन

• सह्याद्री टीवी के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर द्वारा अनुजा की संगीत यात्रा पर साक्षात्कार

• ज़ी टीवी के प्रसिद्ध रियलिटी शो ‘सा रे गा म प’ की फाइनलिस्ट

 

सम्मान:

• पं. रतिलाल भावसार पुरस्कार-पुणे

• युवा गायिका पुरस्कार-पुणे

 

मंचीय प्रदर्शन

• गानप्रभा संगीतोत्सव-मुंबई

• दादर माटुंगा सांस्कृतिक केंद्र-मुंबई

• पं. भीमसेन जोशी संगीत महोत्सव-सांगली

• पं. जितेंद्र अभिषेकी महोत्सव-गोवा

• भातखंडे संगीत विद्यालय-जबलपुर

• इंदिरा कला संगीत वि.वि.-खैरागढ़

• सुबह-ए-बनारस-वाराणसी

• दिवाली पहाट संगीत कार्यक्रम-जलगांव

• पंचम निषाद और षण्मुखानन्द ललित कला संगीत सभा-मुंबई

• अखिल भारतीय कालिदास समारोह-उज्जैन आदि

 

विदेश यात्रा: अमेरिका,  दुबई. 

 

रुचियां: गायन, संगीत सुनना, पर्यटन.

 

अन्य जानकारी: इंदौर के प्रतिष्ठित संगीत प्रेमी परिवार में जन्म.  बचपन से ही शास्त्रीय संगीत में रूचि. माँ कल्पना झोकरकर से संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद देवास के संगीत सम्राट उस्ताद रजब अली खान और उनके दादा गुरु पं. कृष्णराव (मामासाहेब) मुजुमदार से शास्त्रीय संगीत की तालीम ली. अनेक प्रतिष्ठित संगीत समारोहों (मुंबई, पुणे, इंदौर,  दिल्ली, बनारस, बड़ौदा, सांगली, इंदौर, भोपाल, गोवा, जबलपुर, अहमदाबाद, नांदेड़, जलगांव आदि) में प्रख्यात संगीतकारों के साथ मंच साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ. प्रसिद्ध गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख़्तर के लिए अनेक गाने रिकॉर्ड और शूट किए जो ‘एक्टिव जावेद अख़्तर चैनल’ पर नियमित रूप से प्रसारित होते हैं. शास्त्रीय संगीत के अलावा ठुमरी, दादरा, टप्पा, होरी, कजरी, जैसे उप शास्त्रीय संगीत में दक्ष. अनुजा माँ के साथ –साथ मुंबई और पुणे के कई विशेषज्ञों और संगीतज्ञों से विभिन्न उन्नत संगीत की तकनीक सीख रही हैं.