जन्म दिनांक: 11 फरवरी, जन्म स्थान: जबलपुर.
माता: श्रीमती शोभा लक्ष्मी भट्टाचार्य, पिता: श्री पी.जी. भट्टाचार्य.
जीवन साथी: श्री सुशांत चक्रवर्ती. संतान: पुत्र -02.
शिक्षा: बी.ए., पीजीडीसीए.
व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन/समाजसेवा.
करियर यात्रा: आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल और रिलायंस लाइफ में कुछ वर्ष कार्य किया.
उपलब्धियां/सम्मान
प्रकाशन
• ‘धूप के राज़ महकते हैं’ (एकल काव्य संग्रह)
• देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं, समाचार-पत्रों (दुनिया इन दिनों-दिल्ली से, लहक- कोलकाता, रेवांत-लखनऊ, परिकथा-दिल्ली, शोध दिशा-दिल्ली, सरिता, समाज कल्याण-दिल्ली (सरकारी पत्रिका), फिल्मी पत्रिका मिसाल-रायपुर छत्तीसगढ़, समाचार पत्र-दैनिक भास्कर (रस रंग में), नवभारत, हरीभूमि, दैनिक जागरण, दैनिक जनसन्देश, पत्रिका, पीपल्स समाचार भोपाल, छत्तीसगढ़ मित्र, कथादेश) तथा ई-पत्रिकाओं में कविता, कहानी, लेख और रचनाएँ प्रकाशित
• छत्तीसगढ़ राज्य के 21 कथाकारों की कहानी संग्रह में कहानी प्रकाशित
• आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण
• भोपाल रविंद्र भवन में रचना पाठ.
• विश्व कीर्तिमान काव्य पाठ (World Book of records, London)) में संचालन और काव्य पाठ/प्रतिभागी
• गोरख पांडेय स्मृति व्याख्यान एवं काव्य पाठ में प्रतिभागी.
• ‘प्रतिति’ (एक ऐसा म्युजिक एलबम जो ‘लव एण्ड सपोर्ट चाइल्ड’ के लिये बनाया गया) में एक गीत लेखन
• बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘मीराधा’ में गीत लेखन जिसे जावेद अली एवं शहजाद अली ने स्वरबद्ध किया.
सम्मान
• ‘आरोग्य दर्पण’ राष्ट्रीय हिंदी स्वास्थ्य पत्रिका द्वारा ‘मैं हूँ बेटी अवार्ड’
• गंतव्य संस्थान-नई दिल्ली द्वारा महिला दिवस पर ‘राष्ट्रीय स्त्री शक्ति सम्मान’
• लायंस क्लब प्राइड-मनेन्द्रगढ़ द्वारा 'नारी सशक्तिकरण’ सम्मान
• माँ भारती कविता महायज्ञ हिंदी पखवाड़े में विश्व कीर्तिमान काव्य पाठ के संचालन हेतु पंडित तिलक राज स्मृति न्यास संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा साहित्य साधक सम्मान सहित अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त.
रुचियां: संगीत, फोटोग्राफी, सामजिक सरोकारों से जुड़े रहना, यात्रा करना, पुरानी फ़िल्में देखना.
अन्य जानकारी: विधा-कहानी, लघुकथा, व्यंग्य, कविता, गीत, मुक्तक आदि. स्त्री विमर्श पर सोशल मीडिया में अनेक लाइव परिचर्चा. साहित्यिक संस्था ‘कोरिया साहित्य व कला मंच’ की पूर्व अध्यक्ष, संस्थापक सदस्य और वर्तमान में सह सचिव. अध्यक्ष-चेतना महिला संगठन (झगराखांड मनेंद्रगढ़).