डॉ. छाया मिश्र

Hot
-15%
छाया

डॉ. छाया मिश्र

chhayamishra29@gmail.com

2023-09-27 04:43:56

जन्म: 29 मई, स्थान: इंदौर. 

 

माता: स्व. श्रीमती लीलावती अग्निहोत्री, पिता: स्व. श्री सूरज प्रसाद अग्निहोत्री. 

 

जीवन साथी: डॉ. मंगल मिश्र. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01. 

 

शिक्षा: एम.कॉम (व्यवसाय प्रबंध/लेखा कर्म व कराधान), एमबीए. व्यवसाय: सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य). 

 

करियर यात्रा: अध्यापन अनुभव 29 वर्ष, प्रशासनिक अनुभव 5 वर्ष, शोध अनुभव 29 वर्ष, शोध निर्देशक 12 वर्ष.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र इंदौर में कॉमर्स विषय की प्रथम प्राध्यापिका जिन्हें ‘शोले फ़िल्म के जरिए प्रबंधन के सूत्र’ विषय पर प्रजेंटेशन के लिए आमंत्रित किया गया.

• भारत सरकार से प्राप्त एक लाख रूपये के अनुदान से उपभोक्ता महोत्सव का आयोजन

• आकाशवाणी, इंदौर से कई वार्ताएं प्रसारित.

• दैनिक भास्कर, नई दुनिया तथा नवभारत में सामयिक घटनाक्रम का लेखन तथा विभिन्न लेख प्रकाशित.

• म.प्र. शासन के खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित वस्त्र प्रदर्शनी का संयोजन

•  श्री क्लॉथ मार्केट कन्या वाणिज्य महाविद्यालय, इंदौर में ‘रचनात्मक समूह’ का गठन कर अनेक रचनात्मक गतिविधियों का संचालन.

• म.प्र.शासन के उद्यमिता विकास केन्द्र के सहयोग से छात्राओं हेतु उद्यमिता प्रशिक्षण के कई शिविरों का आयोजन. 

 

सम्मान

• वाद विवाद, नृत्य, साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों तथा एन.सी.सी. में अनेक पुरस्कार अर्जित. 

• ट्रू जेम्स–वीमेन ऑफ प्राइड’ अवार्ड

• साहित्य के क्षेत्र में ‘काव्य क्रांति’ अवार्ड

• आनंद-माथुर अलंकरण अवार्ड

• ‘स्वर्ण श्रेणी लेखिका’ अवार्ड

• कन्या भ्रूण हत्या विरोध प्रदर्शनी का आयोजन करने पर कलेक्टर द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत.

• मध्यप्रदेश वालिन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन तथा म.प्र. शासन के सहयोग से कन्या भ्रूण हत्या विरोधी विभिन्न गतिविधियां संचालित करने पर भारत सरकार द्वारा प्रशंसित. 

 

रुचियां: लेखन कार्य, पढ़ना, हेंडीक्राफ्ट, नृत्य, पर्यावरण सरंक्षण. 

 

अन्य जानकारी: यातायात पुलिस के सहयोग से यातायात प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कार्यशालाएं व जनजागरण कार्यक्रम. कमजोर बस्तियों व शासकीय विद्यालयों में टाट-पट्टी, पुराने वस्त्र तथा खिलौनों का वितरण एवं अन्धशाला में पुरानी वैवाहिक पत्रिकाएं आदि का संग्रहण कर ब्रेल हेतु पहुंचाना, नृत्य, संगीत, अभिनय, लेखन व भाषण कला के अनेक शिविर संचालित, जल संरक्षण अभियान का संचालन, भारत सरकार के लघु उद्योग विकास संगठन से एक्सपोर्ट मार्केटिंग में प्रशिक्षण, लघु उद्योग विकास संगठन, भारत सरकार से एक माह का उद्यमिता विकास कार्यक्रम पर प्रशिक्षण. लघु उद्योग विकास संगठन, भारत सरकार से मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रशिक्षण, भारतीय विद्या भवन, मुंबई, द्वारा संचालित संस्कृत परीक्षा उत्तीर्ण. इनोवेटिव तरीके से शिक्षण कार्य में नई पद्धतियों (जैसे फिल्मों से, पर्यावरण से, कार्टून से, साहित्य से धार्मिक एवं पारंपरिक तरीकों को वैज्ञानिक महत्व के साथ) का प्रयोग किया.