जन्म दिनांक: 28 सितम्बर, जन्म स्थान: कोटा (राज.).
माता: श्रीमती कृष्णा चौहान, पिता: श्री राजेन्द्र चौहान.
जीवन साथी: श्री लोकेंद्र सिंह सिसोदिया. संतान: पुत्र -01.
शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी साहित्य), बी.एड.. पीएच. डी. (हिन्दी साहित्य).
व्यवसाय: शिक्षण/स्वतंत्र लेखन.
करियर यात्रा: वर्ष 2003 से 2013 तक अशोकनगर के मिशनरी विद्यालय तारा सदन में हिन्दी शिक्षिका के पद पर कार्य किया. वर्ष 2013 में अशोकनगर के हाई स्कूल बरखेड़ा लाल में पदस्थापना. वर्ष 2018 में शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय अशोकनगर में पदस्थ. मई 2020 से वर्तमान तक शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अथाईखेड़ा जिला अशोकनगर में कार्यरत.
उपलब्धियां/सम्मान
प्रकाशन
काव्य संग्रह- ‘औरत बुद्ध नहीं होती’
आत्मकथात्मक संस्मरण संग्रह- ‘दूसरी पारी’, ‘सोलह लेखिकाओं की कहानी’, ‘मेरी शैक्षिक यात्रा’ मध्यप्रदेश शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा शिक्षकों की अनुभूतियों पर आधारित आत्मकथात्मक संस्मरण संग्रह,
साझा काव्य संग्रह – ‘दिशाएँ गा उठी हैं’.
उत्तर चेतना, लोक चेतना, स्वर सरिता, गुफ्तगू, बुंदेली बसंत, अग्नि शिला, हिन्दी मीडिया डॉट इन, गृहस्वामिनी, अट्टहास, साहित्य गंधा पत्रिका, दैनिक नवज्योति, सुबह सवेरे, जन प्रकाशन, प्रभात खबर, विजय दर्पण, साहित्य दर्पण, Indianvoice24.com सहित देश की अन्य पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविताएँ, व्यंग्य, लघु कथाएँ आदि प्रकाशित.
विभिन्न विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, आकृति एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, विश्व हिंदी मंच, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) नई दिल्ली की विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सेमिनार एवं सम्मेलन में शोध पत्रों का वाचन एवं प्रकाशन.
आकाशवाणी गुना से साहित्यिक वार्ताओं का प्रसारण.
सम्मान
• राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा 'राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार'
• राज्यपाल श्री बलिराम भगत (राजस्थान सरकार) द्वारा 'राज्य पुरस्कार',
• राज्यपाल श्री एम. चेन्ना. रेड्डी (राजस्थान सरकार) द्वारा प्रशंसा पत्र
• निर्दलीय प्रकाशन एवं दृष्टि जन संगठन द्वारा 'राष्ट्रीय शिक्षा गौरव अलंकरण'
• रोटरी क्लब द्वारा' नेशन बिल्डर अवार्ड'
• औरत बुद्ध नही होती' के लिए मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा प्राप्त बालकृष्णशर्मा'नवीन पुरस्कार (2019)
• ‘औरत बुद्ध नहीं होती’ के लिए मध्यप्रदेश लेखिका संघ का ‘श्री वासुदेव प्रसाद खरे’ स्मृति पुरस्कार (2021),
• डॉ. उषा रानी सिंह स्मृति सम्मान’
• विश्व काव्य दिवस 21 मार्च 2021 राज भवन मुम्बई में ‘अभियान’ संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी के हाथों सम्मानित.
विदेश यात्रा: मॉरीशस (विश्व हिंदी सम्मेलन-विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि मंडल सदस्य के रूप में सहभागिता).
रुचियां: लेखन, पठन-पाठन, वाचन, नृत्य आदि.
अन्य जानकारी: पूर्व सदस्य फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) भारत सरकार