संवेदना रावत अमिताभ

Hot
-15%
संवेदना

संवेदना रावत अमिताभ

samvednaramitabh@gmail.com

2023-02-02 04:51:04

जन्म: 22 नवंबर 1974, स्थान: मैसूर (कर्नाटक).

 

माता: स्व. श्रीमती चंद्रकांता रावत, पिता: स्व. श्री भगवत रावत.

 

जीवन साथी: श्री अमिताभ विश्नोई, संतान: पुत्री-01.

 

शिक्षा: एम.ए. (अंग्रेजी).   व्यवसाय: Founder -Storytelling initiative – KAHAANIPUR, स्टॉरीटेलर, ट्रेनर एवं स्वतंत्र लेखन.

 

करियर यात्रा: हिंदी एवं अंग्रेज़ी पत्रकारिता-दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स (भोपाल 6 वर्ष 1998-2004), प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव (2 वर्ष ई टीवी  भोपाल), अंग्रेजी अध्यापन (गेस्ट फैकल्टी) 1 वर्ष माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल (1997), अध्यापन (कम्युनिकेशन स्किल्स) सोफिया कालेज मुंबई (2014-18).  

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: जनजातीय वर्ग, अनाथआश्रम, तथा आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के लिए निरंतर स्टॉरीटेलिंग कार्यशालाओं का संचालन, स्कूली शिक्षा एवं  गाँव में सस्टेनेबिलिटी के लिए काम करने वाले तमाम ग़ैर सरकारी संगठनों के साथ 2015 से अब तक बतौर स्टॉरीटेलिंग एक्सपर्ट सेवायें दीं.

 

सम्मान- हिंदी कविता के लिए डॉक्टर श्यामा सलिल पुरस्कार (1999)  ग्वालियर, कविता के प्रथम संकलन-‘लड़कियां जो पुल होती हैं’ के लिए वागीश्वरी सम्मान (2008).

 

विदेश यात्रा: अनुसंधान पत्र प्रस्तुत करने हेतु- 1. चीन यात्रा (ग्वाँगज़ाऊ विश्वविद्यालय (2016), इंडोनेशिया बाली यात्रा (उदयना विश्वविद्यालय, देनपसार, बाली 2017),  लगातार दो वर्ष अंतर्राष्ट्रीय फ़ेरी टेल्स सेमिनार में कार्यशाला के लिए बतौर रीसोर्स पर्सन आमंत्रित- सिंतरा, पुर्तगाल (2018-19).

 

रुचियां: लेखन, स्टॉरीटेलिंग, पढ़ना, लोकनृत्य, दुनिया भर के लोकगीत और लोकनृत्य देखना और सुनना, यात्रा करना, पाक कला.