सुमन सिंह

Hot
-15%
सुमन

सुमन सिंह

smnsingh12@gmail.com.

2022-09-29 01:46:09

जन्म: 12 जून 1972 स्थान: मुंबई.

 

माता: शांति सिंह, पिता: के. एस.सिंह.

 

जीवन साथी: आनन्द सिंह. संतान: 02.

 

शिक्षा: एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य). व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन.

 

करियर यात्रा: प्रारम्भिक शिक्षा लखनऊ उप्र., एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य) आगरा के सेंट कॉलेज से किया. बचपन से ही साहित्यिक अभिरुचि होने के कारण कविता-कहानियां लिखती रहती थीं. पहली कहानी “मोल”  म.प्र. साहित्य अकादमी की पत्रिका ‘साक्षात्का’ में (2005) प्रकाशित. इसके बाद पहले-पहल, साहित्य चेतना और समावर्तन में कहानियां प्रकाशित होती रहीं.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: प्रकाशन – ‘उसके हिस्से की जगह’ (काव्य संकलन), ‘छंगुरी’ (कहानी संग्रह). रवीन्द्रनाथ टैगोर वि.वि. भोपाल द्वारा प्रकाशित वृहदाकार कथाकोश ‘कथा मध्यप्रदेश’ के छठे खंड में कहानी सम्मिलित,

 

सम्मान- साहित्य अकादमी म.प्र. द्वारा पाण्डुलिपि पुरस्कार योजना में पुरस्कृत 2016, भारतीय हिन्दी साहित्य परिषद नई दिल्ली द्वारा बुडापेस्ट (हंगरी) में ‘साहित्य गौरव सम्मान’ 2017. म.प्र.हिन्दी साहित्य सम्मलेन भोपाल द्वारा वागीश्वरी सम्मान’ 2016 और उर्वशी अंतरराष्ट्रीय त्रैमासिक द्वारा ‘उर्वशी सम्मान’ 2017.

 

विदेश यात्रा: जर्मनी, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रिया, हंगरी, इटली आदि.

 

रुचियां: संगीत, सिनेमा और सामाजिक कार्य.

 

अन्य जानकारी: अध्यक्ष -भारत सावित्री एजुकेशनल एण्ड चेरिटेबल ट्रस्ट, इस ट्रस्ट के माध्यम से अनेक सामाजिक कार्यों में संलग्न