सुजाता रघुवंशी

Hot
-15%
सुजाता

सुजाता रघुवंशी

sujata1810r@gmail.com

2023-02-08 01:15:08

जन्म: 18 अक्टूबर 1963,  स्थान: भोपाल.

 

माता: स्व. श्रीमती शांति शर्मा, पिता: श्री शशि शेखर शर्मा.

 

जीवन साथी: श्री अजीत रघुवंशी. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: बी.ए., एल.एल.बी,, पीजीडी-इन लेबर लॉज एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस.

 

व्यवसाय: अपर संचालक एवं वित्तीय सलाहकार (म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग).

 

करियर यात्रा: म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 1987 में सहायक अधीक्षक (भू-अभिलेख, राजस्व विभाग) के पद पर चयन, तत्पश्चात शासकीय सेवा के साथ पुन: म.प्र. लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से राज्य वित्त सेवा में 1991 में चयन हुआ. म.प्र. राज्य शासन के महत्वपूर्ण विभागाध्यक्ष कार्यालयों यथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, आयुक्त कोष एवं लेखा, तवा आयाकट प्रोजेक्ट, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, जेल मुख्यालय, मुख्य लेखाधिकारी म.प्र. शासन राज्य मंत्रालय, वर्ल्ड बैंक पोषित गरीबी उन्मूलन परियोजना, ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, महिला सशक्तिकरण तथा मनरेगा योजना में वित्त नियंत्रक/वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य करते हुए उक्त परियोजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय प्रबंधन का सुचारु संपादन. सभी परियोजनाओं में वित्तीय प्रबन्धन के चुनौतीपूर्ण कार्यों का सफलता पूर्वक सम्पन्न किया. महिला सशक्तिकरण संचालनालय की महिलाओं पर केन्द्रित परियोजनाओं जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ो, सुस्वागतम लक्ष्मी, शौर्य दलों का गठन आदि परियोजना प्रस्ताव तैयार करवाने एवं उन्हें क्रियान्वित करवाने में महती भूमिका रही.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार:

• म.प्र. मंत्रालय, वल्लभ भवन मुख्य लेखाधिकारी के पद पर कार्य अवधि में मंत्रालय के लेखा शाखा के कार्य दल का कुशल नेतृत्व करते हुए वित्त विभाग द्वारा प्रवर्तित कम्प्यूटरीकृत, पे-जनरेशन योजना का क्रियान्वयन विशेष अभियान चलाकर सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया. इस पायलट प्रोजेक्ट के पूर्ण होने पर मप्र शासन के अन्य कार्यालयों द्वारा इस योजना को लागू किया गया.

•  शासन की महत्वपूर्ण कम्प्यूटरीकृत योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रक्रियाओं में आमूल-चूल व्यवस्थित बदलाव एवं संस्था को सुदृढ़ करने के सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य के लिए श्रीमती सुजाता रघुवंशी, (तत्कालीन मुख्य लेखाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग लेखा शाखा, मंत्रालय) एवं उनके दल को वर्ष 2008 में मुख्य उत्कृष्टता पुरस्कार (समूह श्रेणी) 15 अगस्त 2009 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्राप्त हुआ.

 

विदेश यात्रा: यू.एस.ए (1999 एवं 2013).

 

रुचियां: भ्रमण, बागवानी, साहित्यिक पठन-पाठन, स्वाध्याय व लेखन.

 

अन्य जानकारी: स्कूल व कॉलेज शिक्षा में समस्त परीक्षाएं प्रथम एवं प्रावीण्य श्रेणी में उत्तीर्ण की गई, एन.सी.सी. में सागर डिवीजन में बेस्ट क्रेडिट घोषित.