सुलेखा भट्ट

Hot
-15%
सुलेखा

सुलेखा भट्ट

bhatbhopal@gmail.com,

2024-02-26 07:02:13

जन्म: 20 फरवरी 1970,  स्थान: ग्वालियर.

 

माता: जया धारकर, पिता: रघुनाथ धारकर.

 

जीवन साथी: राजेश भट्ट. संतान: पुत्र- 01 पुत्री- 01.

 

शिक्षा: एम.ए. (संगीत),  गोल्ड मेडलिस्ट जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर.

 

व्यवसाय: कलाकार (शास्त्रीय संगीत गायिका).

 

करियर यात्रा: गायन की आरम्भिक शिक्षा ग्वालियर राज घराने के लब्ध प्रतिष्ठित गायक प. बाला साहेब पूछवाले के शिष्य प. विश्वनाथ गवांदे से प्राप्त की.

 

उपलब्धियां/ पुरस्कार: सुलेखा आकाशवाणी व दूरदर्शन की “ए” ग्रेड कलाकार व भारत सांस्कृतिक संबंध परिषद भारत सरकार की एम्पेनल्ड कलाकार हैं. देश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर प्रस्तुति जिनमें मुख्य रूप से तानसेन संगीत समारोह ग्वालियर, संगीत एवं नाटक अकादमी नई दिल्ली, गोवा कला अकादमी पणजी. बृहस्पति संगीत समारोह चंडीगढ़ सहित मुंबई, पुणे, कलकत्ता, चैन्नई जैसे शहर शामिल हैं.

 

सम्मान- उज्जैन विकास प्राधिकरण और संस्कृति विभाग म.प्र. शासन द्वारा प्रतिष्ठित विक्रमादित्य सम्मान, सुर सिंगार संसद मुंबई द्वारा सुरमणी सम्मान सहित संगीत रत्न, पांचाल गौरव, और बृहस्पति कला सम्मान.

 

रुचियां: पाक कला.

 

अन्य जानकारी: शास्त्रीय गायन के साथ-साथ अनेक शिक्षण प्रदर्शनों के माध्यम से भारतीय संगीत की विरासत को आगे बढाने में योगदान जिनमे सुप्रसिद्ध संगीतग्य श्री ए.आर. रहमान की चैन्नई स्थित केम म्यूजिक कंजरवेटरी सहित अँधेरी मुंबई स्थित ज्ञान आश्रम शामिल हैं.