श्रद्धा सुनील

Hot
-15%
श्रद्धा

श्रद्धा सुनील

Shraddhanamdeo1968@gmail.com

2022-12-28 05:35:47

जन्म: 17 जनवरी 1968, स्थान: भोपाल.

 

माता: श्रीमती कमलारानी शर्मा, पिता: श्री बेनीप्रसाद शर्मा.

 

जीवन साथी सुनील नामदेव. संतान: पुत्री-01.

 

शिक्षा: बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन में स्नात्कोत्तर.

 

करियर यात्रा: श्री मीरा रॉव जी से शास्त्रीय गायन की तालीम प्राप्त की. दिग्दर्शिका पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल (मध्यप्रदेश) से विशेष शिक्षक का प्रशिक्षण एवं कुछ वर्ष मानसिक विकलांग बच्चों के लिए पिपरिया (म.प्र) में स्पेशल एजुकेटर का कार्य किया.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: "हिमालय की कंदराओं में" काव्य संग्रह प्रकाशित, ऑल इंडिया रेडियो भोपाल से कविताओं का प्रसारण, "अक्षरा" एवं अन्य साहित्यक पत्रिकाओं व समाचार पत्रों (दैनिक भास्कर, नई दुनिया, वागर्थ, हंस, बहुमत, दोआबा, आजकल) में कविताएँ प्रकाशित. मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन जबलपुर इकाई के मंच पर काव्य पाठ (2022).

 

रुचियां: अध्यात्म, शास्त्रीय  संगीत.

 

अन्य जानकारी: सत्य साईं कला वाणिज्य विज्ञान महिला महाविद्यालय भोपाल (मध्यप्रदेश) में तीन वर्ष तक छात्रावास अधीक्षक पद पर कार्य किया.