सुषमा मुनीन्द्र 

Hot
-15%
सुषमा

सुषमा मुनीन्द्र 

sushmamunindra@gmail.com.

2024-02-19 09:28:59

जन्म: 05 अक्टूबर 1959. स्थान: रीवा (म.प्र.).

 

माता: श्रीमती स्व. केसर पाण्डे, पिता: स्व. देवी प्रसाद पाण्डे.

 

जीवन साथी: श्री मुनीन्द्र मिश्र. संतान: पुत्र- 01, पुत्री 01.

 

शिक्षा: विज्ञान स्नातक. व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन.

करियर यात्रा: 19 वर्ष की अवस्था में विवाह, दो बच्चों के लालन-पालन और गृहस्थी की जिम्मेदारियों के साथ थोड़ा बहुत लेखन करती रही. 2000 से पूरा समय लेखन में लगाया, तब से सिलसिला जारी है.1

उपलब्धियाँ/पुरस्कार: प्रकाशन 5 कहानी संग्रह,  2 उपन्यास प्रकाशित. एक कहानी संग्रह का संपादन. म.प्र. साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय गजानन माधव मुक्ति बोध पुरस्कार, म.प्र. साहित्य अकादमी का प्रादेशिक सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार,निर्मल साहित्य पुरस्कार (म.प्र),  प्रकाश रानी हरकावत पुरस्कार (म.प्र.), गायत्री साहित्य पुरस्कार (म.प्र.), रत्नकांत साहित्य सम्मान (म.प्र.), उच्च कल्प साहित्य सम्मान (म.प्र.), विन्ध्य शिखर सम्मान (म.प्र.), राधेश्याम चितलांगिया पुरस्कार लखनऊ,  हीरालाल शुक्ल पुरस्कार जयपुर,कलमकार पुरस्कार दिल्ली, कमलेश्वर कथा पुरस्कार अलीगढ़, प्रेमचंद (हंस) सम्मान दिल्ली, धरोहर स्मृति न्यास पुरस्कार बिजनौर, विन्ध्य गौरव सहित कुछ क्षेत्रीय पुरस्कार-सम्मान.

 

विदेश यात्रा: भूटान. रुचियां: अध्ययन, लेखन, बागवानी.

 

अन्य जानकारी: लगभग सभी भारतीय भाषाओं में कहानियों का अनुवाद, कुछ कहानियों का मंचन, कई कहानियां प्रतिनिधि कहानी संग्रहों में संकलित.