पूर्वा वशिष्ठ कौल

Hot
-15%
पूर्वा

पूर्वा वशिष्ठ कौल

vashishthapoorva14@gmail.com 

2024-02-06 07:52:29

46

जन्म: 14 मई, स्थान: बड़ोदा.

 

माता: श्रीमती निशा व्यास वशिष्ठ, पिता: स्व. श्री के.एन. वशिष्ठ. 

 

जीवन साथी: श्री शिवांग कौल. संतान: पुत्री- 01.

 

शिक्षा: बी.एच.एस.सी. (क्लीनिकल न्यूट्रीशन एंड डायबिटिक्स), एम.एस.सी. (फ़ूड एंड न्यूट्रीशन) सरोजनी नायडू कॉलेज भोपाल, डिप्लोमा- कथक डांस.

 

व्यवसाय: फ्रीलांसर डायटीशियन, नृत्यांगना, डांसर, कोरियोग्राफर (On-call basis). एंकर (दूरदर्शन).

 

 करियर यात्रा: एम.एस.सी. करने के बाद डायटीशियन के रूप में विभिन्न संगठनों (स्नैप फिटनेस कोरमंगला में वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञ, कृष्णा डायबिटीज क्लीनिक एंड एजुकेशनल रिसर्च सेंटर में क्लीनिकल डायटीशियन, सागर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस डायटीशियन व नृत्य शिक्षक तथा आयुष्मान कॉलेज में टीचर) सागर पब्लिक स्कूल में नृत्य शिक्षक के साथ-साथ कैंटीन प्रबन्धन का कार्यभार भी सम्भाला.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: बी.एच.एस.सी. (ग्रेजुएशन) में कॉलेज में टॉप किया. भोपाल दूरदर्शन के स्वास्थ्य एवं नृत्य कार्यक्रमों में एंकरिंग. नृत्यम डांस और फिटनेस क्लब भोपाल सहित कई संगठनों के लिए (अलग-अलग नृत्य रूपों में) कोरियोग्राफी. एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत  नेशनल प्रोग्राम ऑफ़ डांस-बैंगलोर में प्रस्तुति.

सम्मान – indegene द्वारा पीसीई ऑफ द ईयर पुरस्कार (2016).

 

विदेश यात्रा: लंदन, यू.के. रुचियां: नृत्य, एंकरिंग, पेंटिंग (वर्ली).

 

अन्य जानकारी: भोपाल में मधुमेह रोग विशेषज्ञ सचिन कुमार गुप्ता (कृष्णा मधुमेह क्लीनिक और एजुकेशनल रिसर्च सेंटर) के साथ रोगियों के लिए जागरूकता शिविर एवं अन्य गतिविधियों का संचालन. कोविड के समय लोगों के लिए आहार विशेषज्ञ के रूप में जीवन शैली में बदलाव और आहार के लिए परामर्श. ग्रेजुएशन के दौरान कॉलेज में शिफूजी शौर्य भारद्वाज (कमांडो ट्रेनर) से आत्मरक्षा प्रशिक्षण. प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से 5 साल का कथक डिप्लोमा, नृत्य की प्रारम्भिक शिक्षा गुरु राखी दुबे से तथा विधिवत शिक्षा व्ही. अनुराधा सिंह (वृंदा कत्थक केंद्र) से प्राप्त की.