नलिनी तिवारी

Hot
-15%
नलिनी

नलिनी तिवारी

sunriseschoolgroup@gmail.com

2022-12-28 03:58:20

जन्म: 17 फरवरी, स्थान: वाराणसी.

 

माता: श्रीमती देवप्रभा चतुर्वेदी, पिता: श्री सोमदत्त चतुर्वेदी. 

 

जीवन साथी: श्री केशव कुमार तिवारी. सन्तान: पुत्री -03.

 

शिक्षा: एम.ए., बी.एड., व्यवसाय: अध्यापन,  संस्थापक- सनराइज स्कूल.

 

करियर यात्रा: वर्ष 1990 से सनराइज स्कूल का संचालन.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: 23 साझा काव्य संकलन तथा 2 साझा लघु कथा संकलन प्रकाशित. पत्र पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित तथा आकाशवाणी से प्रसारित. काव्य संकलन एवं पत्रिकाओं का सम्पादन.

 

सम्मान- हिन्दी साहित्य सम्मेलन,शहडोल इकाई द्वारा सतीश नंदन शर्मा सम्मान, मातृभाषा गौरव साहित्य सम्मान, हिन्दी सेवी साहित्य सम्मान सहित अनेक सम्मान.

 

विदेश यात्रा: अमेरिका, कनाडा, दुबई, नेपाल.

 

रुचियां: पढऩा, लिखना (कविता,  कहानी, लघुकथा), संगीत, अध्यापन, घूमना.

 

अन्य जानकारी: महिलाओं (विशेष रूप से आदिवासी) एवं बच्चों की सहायता तथा अन्य कई क्षेत्रों  में समाज सेवा. आर्थिक रूप से कमजोर/जरुरतमंद बच्चों की निशुल्क शिक्षा साथ ही अन्य बच्चों के लिए नाममात्र की स्कूल फीस ली जाती है. गरीब बच्चों के लिए गणवेश, कॉपी-किताब तथा ठंड में गर्म कपड़ों की व्यवस्था उनके द्वारा की जाती है. साहित्यिक संस्थाओं को आर्थिक सहयोग.