डॉ. मिनी मेहरा

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. मिनी मेहरा

minimehrabpl@gmail.com

2022-12-26 05:41:48

जन्म: 20 दिसंबर, स्थान: भोपाल, 

 

माता: श्रीमती सुमिता सिंह सैनी, पिता: श्री जगदीश सिंह सैनी. 

 

जीवन साथी: श्री दीपक मेहरा. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01. 

 

शिक्षा: एम.एस.सी (माइक्रोबायोलॉजी), एम.ए (मनोविज्ञान), बी.एड, पोस्ट ग्रेजुएट –प्रोफेशनल डिप्लोमा इन मेंटल रिटार्डेशन (PGPD-MR), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग (PGDGC), डिप्लोमा इन कम्युनिटी मेंटल हेल्थ (DCMH), पी.एच.डी (मनोविज्ञान). 

 

व्यवसाय: विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल)/ संस्थापक सदस्य एवं सचिव -स्टेप अहेड (सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट). 

 

करियर यात्रा: वर्ष 1999 सितम्बर से दिसम्बर 2020 तक शासकीय सरोजिनी नायडू क.उ.मा विद्यालय में व्याख्याता के रूप में अध्यापन कार्य के साथ-साथ करियर काउंसलिंग एवं परामर्श कार्य, शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ बी.एड, एम.ए, PGPD-MR, PGDGC एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की. केंद्रीय संस्थान Composite Regional Centre for Person with Disability CRC भोपाल में ऑटिज्म विषय पर शोध कार्य, वर्तमान में लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, समाज सेवा, परामर्श एवं काउंसलिंग कार्य जारी. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: बी.एड तथा एम.ए में (मेरिट), समाचार पत्र-पत्रिकाओं, स्मारिकाओं में सामयिक एवं विशेष शिक्षा से संबंधित लेखों का प्रकाशन, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं कांफ्रेंस में सहभागिता, शोध पत्रों की प्रस्तुति एवं शोध पत्रों का प्रकाशन. 

 

सम्मान- InSPA एनुअल कांफ्रेंस 2020 में पढ़े शोध पत्र को Dr. Barbara Hanfstingl- InSPA Best Paper Award, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 250 छात्र छात्राओं पर मोबाइल के उपयोग विषय पर किये गए शोध कार्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस मैसूर में Prof Erika Voigt Young Scientist Award (2017). 

 

रुचियां: लेखन, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग, समाज सेवा. 

 

अन्य जानकारी: अनेक स्वयंसेवी संगठनों, विशेष शिक्षा प्रदान करने वाली संस्थाओं एवं टी.वी चैनल पर विषय विशेषज्ञ/वक्ता एवं एक्सपर्ट पैनल के रूप में सहभागिता. COVID-19 में क्वॉरेंटाइन व्यक्तियों और उनके परिजनों को भावनात्मक सहयोग एवं परामर्श देने हेतु मुख्यमंत्री कोविड हेल्पलाइन 24x7 के अंतर्गत निशुल्क परामर्श, इंडियन स्कूल साइकोलॉजी एसोसिएशन की  आजीवन सदस्यता, कोविड-19 के परिपेक्ष्य में संगठन के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की नि:शुल्क ऑनलाइन काउंसलिंग, लॉकडाउन की अवधि में 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा एवं रुचि अनुसार करियर चुनने के लिए ऑनलाइन नि:शुल्क अभिरुचि एवं एप्टीट्यूड स्क्रीनिंग टेस्ट एवं मार्गदर्शन, निचले सामाजिक तबके की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए परामर्श शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन. भारतीय पुनर्वास परिषद अंतर्गत विशेष शिक्षक के रूप में पंजीकृत.