जन्म: 10 जुलाई 1954, स्थान: बनारस.
\
माता: नर्मदा देवी जैन, पिता: श्री महेन्द्र कुमार जैन.
जीवनसाथी : श्री संतोष भारती. संतान पुत्र- 02.
शिक्षा: बीएससी एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा (बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी), एम.ए अर्थशास्त्र (सागर वि.वि.). व्यवसाय: एल.पी.जी. वितरक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, प्रोपराइटर- दमोह गैस सर्विस, दमोह, औद्योगिक प्रशिक्षण. स्वतंत्र लेखन.
करियर यात्रा: गत तीस वर्षों से इंडियन ऑइल कुकिंग गैस वितरक के रूप में कार्यरत. दमोह की प्रथम उद्योगपति महिला के रूप में 1985 से गैस एजेंसी का संचालन, 1994 में सर्वश्रेष्ठ वितरक चयनित, पति के साथ प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान, आदिवासी/पिछड़े तबके के लिए अनेक कार्य, लेखन कार्य में संलग्न.
उपलब्धियां/पुरस्कार: प्रकाशन- ‘धरती की धड़कन’ तथा रजा के रंग, काव्य संकलन (पर्यावरण पर आधारित)- 1. ‘उखड़ती सांसे’ 2, सिलसला सांसों का’ . प्रकाशनार्थ– 1. ललित निबंध की –खजूर, पीपल परस्पर 2. सूर्य- सात रंग के घोड़े. सम्मान- साहित्य लेखन हेतु परिधि एवं कादम्बरी
सम्मान- राष्ट्र गौरव, विश्व हिन्दी सम्मान. दूरदर्शन एवं रेडियो से काव्य पाठ एवं वार्ताएं प्रसारित.
प्रदर्शनियां- फोटोग्राफी के क्षेत्र में दक्षता - बादलों पर आधारित छायाचित्रों की घननाद प्रदर्शनियां- जहांगीर आर्ट गैलरी- मुंबई, भारत भवन –भोपाल, जबलपुर आदि अनेक शहरों सहित विदेश में युनाल्को (पेरिस) प्रदर्शनी आयोजित.
विदेश यात्रा: सांस्कृतिक यात्रा -नेपाल, पेरिस, स्वीटजरलैंड, रोम, इटली, पोर्टब्लेयर.
रुचियां: बागवानी, संगीत, पर्यटन, साहित्यलेखन, फोटोग्राफी, समाजसेवा-सार्वजनिक उद्यान में रोपे गए सैकड़ों वृक्षों की देखभाल.
अन्य जानकारी: रूपंकर कला अन्तर्गत, करोड़ों कंकड़-पत्थर, सूखे फूल-पत्तियों द्वारा विशाल कला-दीर्घा का निर्माण.