पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट : पति छात्र हो या बेरोजगार,

blog-img

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट : पति छात्र हो या बेरोजगार,
पत्नी को गुजारा भत्ता देना अनिवार्य

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि पति अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने की जिम्मेदारी से केवल इस आधार पर नहीं बच सकता कि वह छात्र है या बेरोजगार है। अदालत ने कहा कि यदि पति शारीरिक रूप से सक्षम है और कमाने की क्षमता रखता है, तो पत्नी का भरण-पोषण करना उसका कानूनी दायित्व है।

कोर्ट ने ‘आय नहीं होने’ के तर्क को बताया बहाना

अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि ‘आय नहीं होने’ का तर्क अक्सर एक बहाना होता है, जिसे कानून में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजगार प्राप्त करना संभव है और उसे अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।

 

ये भी पढ़िए ...

सुप्रीम कोर्ट : मुस्लिम महिलाएं भी मांग सकती हैं गुजारा भत्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मां पुलिस कांस्टेबल हो, तब भी पिता को देना होगा बेटी का खर्चा

सुप्रीम कोर्ट : महिला पढ़ी-लिखी तो भी तलाक के बाद गुजारे भत्ते का हक

“पत्नी को छोड़ना जिम्मेदारी से भागने का बहाना”: कलकत्ता हाईकोर्ट

 

क्या है पूरा मामला?

यह टिप्पणी जस्टिस शालिनी सिंह नागपाल की एकल पीठ ने एक 22 वर्षीय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र की याचिका खारिज करते हुए की। याचिकाकर्ता ने फरीदाबाद फैमिली कोर्ट के अगस्त 2025 के आदेश को चुनौती दी थी। फैमिली कोर्ट ने उसे अपनी अलग रह रही पत्नी को ₹2500 प्रति माह अंतरिम गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया था।

मामले के अनुसार दोनों की शादी जून 2020 में हुई थी। वर्ष 2023 में पति ने विवाह निरस्तीकरण की याचिका दायर की।  इसके बाद पत्नी ने दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 125 के तहत भरण-पोषण की मांग की।

पति की दलीलें और कोर्ट की प्रतिक्रिया

पति ने अदालत में कहा “वह एक छात्र है और उसकी कोई आय नहीं है। पूरा परिवार उसकी मां की ₹3000 विधवा पेंशन पर निर्भर है।  पत्नी अपने मायके में रह रही है, जहां उसके भाई कमाने वाले हैं।“ अदालत ने इन सभी तर्कों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गुजारा भत्ता का उद्देश्य पति को दंडित करना नहीं, बल्कि पत्नी को आर्थिक असुरक्षा और अभाव से बचाना है।

शून्य आय’ का तर्क अस्वीकार्य

हाईकोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट द्वारा ‘शून्य आय’ के तर्क को नजरअंदाज करना सही था।  एक दिहाड़ी मजदूर भी आसानी से ₹12-13 हजार मासिक कमा सकता है।  अदालत ने यह भी कहा कि मौजूदा महंगाई के दौर में ₹2500 प्रति माह की राशि भी बहुत कम है और इसे घटाने का कोई औचित्य नहीं है।

हाईकोर्ट का अंतिम फैसला

हाईकोर्ट ने पति की पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। साथ ही यह स्पष्ट संदेश दिया कि  वैवाहिक जिम्मेदारियों से कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता, चाहे वह छात्र हो या बेरोजगार।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : शादी के बाद बेटी मायके से रिश्ते
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : शादी के बाद बेटी मायके से रिश्ते , नहीं तोड़ती, ऐसी सोच संविधान के खिलाफ

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शादी के बाद भी बेटी अपने माता-पिता के परिवार का हिस्सा रहती है और उसे केवल वैवाहिक स्थिति के आधा...

मप्र हाई कोर्ट : बाल विवाह कराने वाले माता-पिता भी जिम्मेदार
अदालती फैसले

मप्र हाई कोर्ट : बाल विवाह कराने वाले माता-पिता भी जिम्मेदार

हाई कोर्ट ने पति को दिए सख्त निर्देश-:‘पत्नी के भरण-पोषण के पैसे नहीं हैं तो 13 साल की उम्र में शादी कराने वाले माता-पित...

इलाहाबाद हाई कोर्ट : लोक अदालतें केवल
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाई कोर्ट : लोक अदालतें केवल , समझौता करा सकती हैं, तलाक का फैसला नहीं

हाई कोर्ट ने कहा कि लोक अदालत समझौता करा सकती है लेकिन तलाक की डिक्री नहीं दे सकती।

सुप्रीम कोर्ट : 'यौन शोषण के लिए
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : 'यौन शोषण के लिए , नाबालिगों की तस्करी पर पॉक्सो भी लगेगा'

कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि मानव तस्करी के मामलों में पीड़ित बच्ची की 'सहमति' का कोई अर्थ नहीं रह जाता, चाहे अपराधी न...

रेप केस रद्द होते ही पत्नी को छोड़ा!
अदालती फैसले

रेप केस रद्द होते ही पत्नी को छोड़ा! , दूसरी शादी पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

समझौते के आधार पर आपराधिक मामला खत्म होने के बाद भरण-पोषण बंद करने और दूसरी शादी करने पर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना...

पत्नी का करियर चुनना 'क्रूरता' नहीं... सुप्रीम कोर्ट
अदालती फैसले

पत्नी का करियर चुनना 'क्रूरता' नहीं... सुप्रीम कोर्ट , ने पुरानी सोच को बताया असंवैधानिक

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पत्नी का अपना करियर चुनना या पेशेवर प्रैक्टिस जारी रखना वैवाहिक क्रूरता नहीं है। अदालत ने महिलाओ...