मद्रास हाईकोर्ट : नाजायज रिश्तों को

blog-img

मद्रास हाईकोर्ट : नाजायज रिश्तों को
लिव इन रिलेशन नहीं कहना चाहिए

मद्रास हाईकोर्ट का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति शादीशुदा होने के बाद भी लिव इन रिलेशन में है, तो ऐसे संबंध को वैध नहीं माना जा सकता है। साथ ही अदालत ने विवाहेत्तर रिश्तों को 'लिव-इन रिलेशन' बताए जाने की भी निंदा की है। दरअसल, अदालत में संपत्ति से जुड़े एक विवाद पर सुनवाई हो रही थी, जिसमें शादीशुदा पुरुष अपनी लिव इन पार्टनर के निधन के बाद संपत्ति पर दावा पेश कर रहा था।

ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ पी जयचंद्रन नाम के शख्स ने याचिका दाखिल की थी। इसपर जस्टिस आरएमटी टीका रमण सुनवाई कर रहे थे। 7 जून को जारी आदेश में कोर्ट ने कहा कि अगर दो वयस्क साथ रह रहे हैं, जिसमें एक की शादी किसी अन्य से हो चुकी है तो ऐसे में वह अपने कथित लिव इन पार्टनर की संपत्ति पर दावा पेश नहीं कर सकता है।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च न्यायालय ने कहा, 'अगर दोनों अविवाहित होते और वयस्क होने के नाते दोनों पार्टियां अपने हिसाब से जीने का फैसला करते, तो स्थिति अलग होती। कोर्ट ने पाया है कि विवाहेत्तर संबंधों में शामिल वयस्क इसे लिव इन रिलेशन करार दे रहे हैं, जो गलत है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।'

इस केस में जयचंद्रन और मार्गेट अरुलमोझी बगैर विवाह के साथ रह रहे थे। जबकि, जयचंद्रन का विवाह हो चुका है और उसके 5 बच्चे थे। खास बात है कि उसने पत्नी से तलाक भी नहीं लिया था। अरुलमोझी और जयचंद्रन ने साथ रहने के दौरान घर खरीदा था, जिसका नाम सैटलमेंट डीड के जरिए अरुलमोझी के नाम पर कराया गया था। साल 2013 में अरुलमोझी का निधन हो गया था।

क्या था मामला

अब अरुलमोझी के निधन के बाद जयचंद्रन ने अपने आप सैटलमेंट डीड रद्द कर दी और घर सिर्फ उसके ही नाम करने की मांग कर दी। इसपर अरुलमोझी के पिता ने भी दावा पेश कर दिया और ट्रायल कोर्ट ने उनकी बात को माना। बाद में जयचंद्रन हाईकोर्ट गया। यहां उनके वकील ने अदालत को बताया कि दोनों बगैर शादी के पति-पत्नी के तौर पर साथ रहे थे। ऐसे में अरुलमोझी की संपत्ति का अधिकार जयचंद्रन को मिलना चाहिए।

क्या बोला कोर्ट

जज साहब ने कहा कि जयचंद्रन और उसकी पत्नी के बीच तलाक नहीं होने के चलते उनके कथित 'लिव इन रिलेशन' को 'पति-पत्नी का कानूनी दर्जा नहीं दिया जा सकता।' हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। केस जारी रहा और बीच में ही अरुलमोझी के पिता का निधन हो गया। ऐसे में अदालत ने कहा कि दिवंगत के अन्य कानूनी उत्तराधिकारियों का संपत्ति पर अधिकार है।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाईट

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



उड़ीसा हाईकोर्ट : तलाक के बाद भी पत्नी को मिलेगा
अदालती फैसले

उड़ीसा हाईकोर्ट : तलाक के बाद भी पत्नी को मिलेगा , भरण पोषण छोड़ने का आधार नहीं बनेगा रुकावट

पति को झटका पत्नी छोड़कर गई फिर भी देना होगा गुजारा भत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट : बहू भी होगी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट : बहू भी होगी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार

अब ससुर की मृत्यु के बाद बहू को भी मिलेगा नौकरी का अधिकार जानिए क्या हैं नियम और पात्रता

कर्नाटक हाईकोर्ट :  पीरियड लीव
अदालती फैसले

कर्नाटक हाईकोर्ट :  पीरियड लीव , एहसान नहीं, महिलाओं का हक है

हाईकोर्ट ने बराबरी का असली मतलब भी समझाया कहा  पीरियड लीव कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि एक आवश्यक और वैधानिक अधिकार है, जि...

राजस्थान हाईकोर्ट :  अब विदेश से भी VC के जरिए हो सकेगी तलाक मामले में गवाही
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट :  अब विदेश से भी VC के जरिए हो सकेगी तलाक मामले में गवाही

कोर्ट ने कहा न्याय प्रक्रिया का उद्देश्य न्याय देना है, न कि उसे जटिल बनाना

सुप्रीम कोर्ट से महिला वकीलों को बड़ी
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट से महिला वकीलों को बड़ी , राहत: SCAORA चुनाव में पद आरक्षित

इस फैसले से यह उम्मीद जताई जा रही है कि अब न्याय व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें नेतृत्व में जगह मिलेग...

दिल्ली हाईकोर्ट : मां ज्यादा कमाती है
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : मां ज्यादा कमाती है , फिर भी बच्चे का पूरा खर्च पिता ही उठाएगा

अदालत ने एक तलाकशुदा व्यक्ति की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने बच्चों के परवरिश का खर्च बराबर बांटने की मांग की थी।