सिंगर पलक मुछाल का नाम गिनीज बुक में दर्ज

blog-img

सिंगर पलक मुछाल का नाम गिनीज बुक में दर्ज

छाया : पलक मुच्छल डॉट कॉम

बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुछाल सिर्फ अपनी मीठी आवाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सामाजिक कामों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में पलक का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इसके पीछे की वजह गायन नहीं, बल्कि उनका बड़ा दिल है, जिसने अब तक करीब 3800 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाई है।

चैरिटी से दुनिया में बनाई अलग पहचान 

पलक अपने भाई पलाश मुछाल  के साथ ‘पलक-पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन’चलाती हैं। इस फाउंडेशन के जरिए वह जरूरतमंद बच्चों की सर्जरी का पूरा खर्च उठाती हैं। उन्होंने अपने स्टेज शोज और म्यूजिक इवेंट्स की कमाई का बड़ा हिस्सा दान के रूप में किया है। पलक का जन्म इंदौर में हुआ था, वह बचपन से ही मदद करने के लिए जानी जाती रही हैं। एक रेल जर्नी के दौरान गरीब बच्चों को देखकर उन्होंने ठान लिया था कि कभी न कभी मैं उनकी मदद जरूर करूंगी। उनका यही संकल्प आज एक ऐतिहासिक मुकाम बन चुका है।

कारगिल शहीदों और भूकंप पीड़ितों की भी की मदद 

पलक न केवल बच्चों के लिए बल्कि समाज के बाकी के वर्गों की मदद में भी आगे रहती हैं। उन्होंने कारगिल शहीदों के परिवारों की सहायता की और गुजरात भूकंप पीड़ितों को 10 लाख रुपये का योगदान दिया। उनकी इस मुहिम में उनके पति और सिंगर मिथुन भी हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं. मिथुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अगर शो न भी हो, आमदनी न भी हो, तब भी किसी बच्चे की सर्जरी रुकेगी नहीं।” 

ये भी पढ़िए .....

नीतू चौरसिया : अभिनय पर लगी बंदिशें.. फिर बुंदेली संगीत में बनाई पहचान

 

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ नाम 

‘मेरी आशिकी, कौन तुझे, प्रेम रतन धन पायो’ जैसे सुपरहिट गानों से अपने म्यूजिक मे करियर की ऊंचाइयों को छूने वाली पलक ने हमेशा अपनी कमाई को सामाजिक कामों में लगाया है। उनके योगदान के चलते उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। पलक आज सिर्फ एक गायक ही नहीं, बल्कि इंसानियत की भी प्रेरणा बन चुकी हैं। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

अनाथ बेटियों की ‘दीदी मां’ बनीं तृप्ति कठैल
न्यूज़

अनाथ बेटियों की ‘दीदी मां’ बनीं तृप्ति कठैल

80-से-ज्यादा-अनाथ-बेटियों-को-गोद-लेकर-तृप्ति-कठैल-उनके-लिए-‘दीदी-मां’-बन-गई-हैं-और-पूरा-जीवन-समाज-सेवा-को-समर्पित-कर-दिय...

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम
न्यूज़

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम

महक परिहार, नम्मी गीताश्री, स्नेहा दवाड़े और नौशीन नाज भारतीय टीम कैंप में चयनित