जनजातीय संग्रहालय में सविता बारिया की पेंटिंग एग्जीबिशन

blog-img

जनजातीय संग्रहालय में सविता बारिया की पेंटिंग एग्जीबिशन

छाया: दैनिक भास्कर 

सविता की पेंटिंग में भील जनजाति की परंपरा

प्रकृति प्रेम और हिरण, पक्षी, गाय, मोर, शेर जहां-तहां मौज उड़ाते नजर आते हैं

इस 31वीं एग्जीबिशन में 25 चित्र शामिल

शलाका प्रदर्शनी शृंखला

बहुएं ससुराल में आकर वहां के रीति-रिवाज, तौर-तरीके और मान्यताएं सीखती हैं... मैंने कलाकारी सीखी। कभी-कभी अपनी किस्मत पर फक्र होता है कि कहां एक साधारण सी लड़की एक कलाकार मां के घर में ब्याही और पद्मश्री सम्मानित सास की शिष्या बन बैठी। अब मां (भूरी बाई) की तरह ही मैं भी रंगों के जरिए कीर्ति-यश पाने का सपना देखती हूं। यह बात कही भील कलाकार सविता बारिया ने। गुरुवार को इनकी पेंटिंग एग्जीबिशन जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा कला दीर्घा में शुरू हुई। शलाका चित्र प्रदर्शनी शृंखंला के तहत आयोजित इस 31वीं चित्र प्रदर्शनी में 25 चित्र शामिल हैं।

सास को चित्रकारी करते देखा, फिर उन्होंने ही रंग भरना सिखाया

सविता के चित्रों में भील जनजाति की परंपराओं समेत प्रकृति के प्रेम की प्रगाढ़ता नजर आती है। हिरण, पक्षी, गाय, मोर, शेर और बच्चे... इसके चित्रों में जहां-तहां मौज उड़ाते नजर आते हैं। सविता बताती हैं, मेरी 12 साल पहले शादी हुई। उससे पहले कभी कलर और ब्रुश को छुआ नहीं था। ससुराल पहुंची तो सास को चित्रकारी करते देखा। फिर एक दिन उन्होंने मुझे बुलाया और उनके स्केच्ड शीट्स पर रंग भरने को कहा। ढाई साल तक उनके साथ काम करते-करते हिम्मत आई कि पूरी पेंटिंग खुद बना सकूं। अब मैं भी एक स्वतंत्र चित्रकार हूं, लेकिन मां का सान्निध्य हमेशा बना रहता है।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं। 

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।