सुप्रीम कोर्ट : अविवाहित महिला का सरोगेसी

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : अविवाहित महिला का सरोगेसी
चुनना भारतीय मूल्यों और विवाह बंधन का हनन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 44 साल की एक अविवाहित महिला को सरोगेसी के जरिए मां बनने की इजाजत देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, भारत में अकेली महिला का शादी के बाहर बच्चा पैदा करना आम नहीं है, बल्कि ये एक खास मामला है। सरोगेसी कानून के तहत यह इजाजत नहीं है। देश में शादी की संस्था को बचाना जरूरी है। हम पश्चिमी देशों की तरह नहीं हैं।  

सुनवाई में जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ए जार्ज मसीह की बेंच ने कहा कि देश में शादी को एक संस्था के रूप में बचाए और बनाए रखना जरूरी है। इसे पश्चिमी देशों की राह पर नहीं जाने देना चाहिए, जहां शादी के बाहर बच्चे पैदा होना आम है। आप हमें पुराने ख्यालों वाले कह सकते हैं, लेकिन देश में शादी की संस्था को बचाना जरूरी है। 

जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि, हमारे देश में शादी करके ही मां बनना आम बात है। शादी के बाहर मां बनना सामान्य नहीं है। बच्चे की भलाई को देखते हुए हम इस बारे में सोच रहे हैं। आखिरकार, देश में शादी की संस्था चलनी चाहिए या नहीं? हम पश्चिमी देशों की तरह नहीं हैं। शादी की संस्था को बचाना जरूरी है। आप हमें पुराने ख्यालों वाला कह सकते हैं और ये हमें मंजूर है। 

कोर्ट ने यह भी कहा कि शादी को नकारा नहीं जा सकता। 44 साल की उम्र में सेरोगेसी बच्चा पालना मुश्किल है। आप जिंदगी में सब कुछ नहीं पा सकते। हमें समाज और शादी की संस्था की भी चिंता है। हम पश्चिमी देशों की तरह नहीं हैं, जहां कई बच्चे अपने माता-पिता को नहीं जानते। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में बच्चे बिना माता-पिता के भटकें। कोर्ट ने कहा, 'विज्ञान भले ही बहुत तरक्की कर गया है, लेकिन समाज के नियम नहीं बदले हैं। कुछ खास कारणों से ऐसा होना भी जरूरी है।  

दरअसल एक विदेशी कंपनी में काम करने वाली महिला ने याचिका में कहा था कि सरोगेसी कानून सही नहीं है, इस कानून के मुताबिक, सिर्फ 35 से 45 साल की विधवा या तलाकशुदा महिला ही सरोगेसी से मां बन सकती हैं। अविवाहित महिलाओं को यह अधिकार नहीं दिया गया है।  महिला ने कानून को गलत बताते हुए कहा कि यह भेदभावपूर्ण है क्योंकि एक अविवाहित महिला कानून के मुताबिक योग्य बनने के लिए शादी करके तलाक ले सकती है।  

याचिका में कहा गया है कि यह पाबंदियां पूरी तरह से भेदभावपूर्ण हैं और इनका कोई तर्कसंगत आधार नहीं है। यह पाबंदियां न केवल याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती हैं बल्कि व्यक्ति के परिवार बनाने के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करती हैं। यह जीने के अधिकार के खिलाफ भी है।  

हालांकि अदालत ने कहा कि वह इस याचिका पर सेरोगेसी कानून को चुनौती देने वाली अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। 

सन्दर्भ स्रोत : लॉ ट्रेंड 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : अपनी पसंद से शादी करना मौलिक अधिकार
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : अपनी पसंद से शादी करना मौलिक अधिकार

हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध विवाह के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। व्यक्तिगत पसंद...

दिल्ली हाईकोर्ट : 'कूलिंग ऑफ पीरियड से सिर्फ  पीड़ा बढ़ेगी' 
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : 'कूलिंग ऑफ पीरियड से सिर्फ पीड़ा बढ़ेगी' 

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत तलाक पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

दहेज उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,
अदालती फैसले

दहेज उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, , कहा- दुल्हन का अपमान अस्वीकार्य

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में दोषियों को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि दुल्हन और उसके परिवार का अपमान कि...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : लिव-इन
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : लिव-इन , रिलेशनशिप से माता-पिता के सम्मान को ठेस

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े की पुलिस सुरक्षा याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसे संबंधों...

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुस्लिम और
अदालती फैसले

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुस्लिम और , हिंदू दोनों नहीं कर सकते दूसरी शादी

विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह करने वाला मुस्लिम व्यक्ति भी पहली पत्नी को कानूनी तलाक दिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता...