पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट : पति के रिश्तेदारों के खिलाफ

blog-img

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट : पति के रिश्तेदारों के खिलाफ
पत्नी द्वारा यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप क्रूरता

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पति के रिश्तेदारों के खिलाफ पत्नी द्वारा यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप क्रूरता के बराबर है और तलाक का आधार हो सकता है। दरअसल एक महिला ने हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती दी, जिसमें पत्‍नी की प्रताड़ना से परेशान पति को तलाक की इजाजत दे दी गई थी। ये महिला नहीं चाहती कि उसका और पति का तलाक हो। जिसके चलते उसने निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हालांकि हाईकोर्ट ने इस महिला को जमकर लताड़ लगाई। बेंच ने माना कि इस महिला ने अपने ससुर और देवर को भी नहीं बख्‍शा और उनपर भी यौन उत्पीड़न  जैसे गंभीर आरोप बेवजह लगाये।

न्यायमूर्ति सुधीर सिंह और न्यायमूर्ति हर्ष बंगर की बेंच ने कहा, “परिवार के सभी पुरुष सदस्यों के खिलाफ सेक्सुअल असॉल्ट के आरोप लगाना और इसकी जांच के दौरान सभी का निर्दोष पाया गया, स्पष्ट रूप से क्रूरता के बराबर है।” दलीलें सुनने के बाद, बेंच ने कहा कि “अपीलकर्ता-पत्नी द्वारा अपने ससुर और देवर द्वारा सेक्सुअल असॉल्ट के संबंध में लगाए गए आरोपों के नेचर को सामान्य और सर्वव्यापी नहीं माना जा सकता है।”

 

ये भी पढ़िए ...

मप्र हाईकोर्ट : पति के रिश्तेदारों को फंसाने की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक

हाईकोर्ट ने कहा कि जांच में यह पाया गया कि पत्नी के ससुराल वालों के खिलाफ यौन उत्पीड़न  और क्रूरता के आरोप गलत थे। बेंच ने कहा, “इस प्रकार कोई भी सुरक्षित रूप से निष्कर्ष निकाल सकता है कि खासतौर पर ससुर सहित परिवार के सदस्य किस दर्दनाक स्थिति में होंगे, जब बहू ने बुजुर्ग पर यौन उत्पीड़न  के आरोप लगाए होंगे। पत्नी के आचरण को ध्यान में रखा जा सकता है। उसने सवाल-जवाब के दौरान कहा कि उसने अपने ससुर के खिलाफ कभी भी यौन उत्पीड़न  का कोई आरोप नहीं लगाया था। हालांकि, तथ्य यही है। यह रिकॉर्ड पर साबित हो चुका है कि पत्नी ने ऐसे आरोप लगाए थे।”

पति की दलील

लिहाजा कोर्ट ने पत्‍नी की इस याचिका को खारिज करते हुए पति को तलाक प्रदान कर दिया। पति की तरफ से फैमिली कोर्ट में पत्‍नी के खिलाफ तलाक की याचिका में कहा गया था कि पत्‍नी शादी की शुरुआत से ही उसके और उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार करती थी और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा भी करती थी।

संदर्भ स्रोत : न्यूज 18

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...