पटना हाईकोर्ट : बच्चे की परवरिश के लिए

blog-img

पटना हाईकोर्ट : बच्चे की परवरिश के लिए
ससुराल से पैसा मांगना दहेज नहीं

पटना दहेज से जुड़े एक मामले में पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर पति अपने नवजात बच्चे के पालन-पोषण के लिए पत्नी के पैतृक घर ( मायके ) से पैसे की मांग करता है, तो ऐसी मांग दहेज की श्रेणी में नहीं आता है। यह फैसला न्यायाधीश बिबेक चौधरी की एकलपीठ ने नरेश पंडित द्वारा दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को स्वीकृति देते हुए सुनाया। दरअसल, याचिकाकर्ता ने आईपीसी की धारा 498ए और दहेज निषेध अधिनियम 1961 की धारा 4 के तहत दी गई सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

क्या है पूरा मामला

कोर्ट को बताया गया था कि याचिकाकर्ता नरेश का विवाह 1994 में सृजन देवी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। इस दौरान उनके तीन बच्चे हुए (दो लड़के और एक लड़की )। पत्नी ने आरोप लगाया कि लड़की के जन्म के तीन साल बाद याचिकाकर्ता ने उसके पिता से बेटी की देखभाल और भरण-पोषण के लिए 10,000 रुपये मांगे थे। यह भी आरोप था कि मांग पूरी न होने पर पत्नी को प्रताड़ित किया गया। मामले की जांच करने पर न्यायालय ने पाया कि 10 हजार रुपये की मांग शिकायतकर्ता और याचिकाकर्ता के बीच विवाह करने के विचार के रूप में नहीं की गई थी, इसलिए यह आइपीसी की धारा 498ए के तहत 'दहेज' की परिभाषा के दायरे में नहीं आता है।

हाईकोर्ट का फैसला

हाईकोर्ट में पति नरेश पंडित के वकील ने दलील दी कि पत्नी द्वारा पति और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ लगाए गए आरोप सामान्य और व्यापक स्वरूप के हैं। इसलिए, निचली अदालत द्वारा पारित दोषसिद्धि और सजा के आदेश को रद्द किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निचली अदालत के फैसले और आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि अगर पति अपने नवजात शिशु के पालन-पोषण और भरण-पोषण के लिए पत्नी के मायके से पैसे मांगता है, तो ऐसी मांग दहेज निषेध अधिनियम-1961 के अनुसार दहेज की परिभाषा के दायरे में नहीं आती है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक जागरण

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...