टीवी धारावाहिक 'देवांचल की प्रेम कथा' में इंदौर की नेहा कपूर

blog-img

टीवी धारावाहिक 'देवांचल की प्रेम कथा' में इंदौर की नेहा कपूर

छाया : नेहा कपूर के फेसबुक अकाउंट से 

इंदौर। शहर की अभिनेत्री नेहा कपूर इन दिनों डीडी नेशनल के नए टीवी सीरियल ‘देवांचल की प्रेम कथा’ में बिट्टो मासी के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इस सीरियल में उनके साथ उपासना सिंह, किरण कुमार, सुधा चंद्रन, तेज सप्रू और पंकज बेरी जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। नेहा बताती हैं कि बिट्टो मासी का किरदार बेहद खुशमिजाज और जिंदादिल है — जो खुद भी हंसती रहती है और दूसरों को भी हंसाती है। वे कहती हैं, “उपासना सिंह जैसी मंझी हुई अदाकारा के सामने कॉमेडी करना चुनौतीपूर्ण था। उनसे मुझे टाइमिंग और अभिनय में सहज दिखने के कई टिप्स मिले।”

ग्लैडरेग्स मॉडल हंट से मिली पहचान

नेहा कपूर मूल रूप से देवास की रहने वाली हैं और 1992 से 2001 तक वहीं रहीं। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था, जिसने उन्हें मुंबई तक पहुंचा दिया। उन्होंने 2006 में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और कई फैशन शो में रैम्पवॉक किया। उनकी पहचान ग्लैडरेग्स मेगा मॉडल हंट 2011-12 से बनी, जहां वे टॉप 5 में शामिल हुईं। इसके बाद उन्हें मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2013 का खिताब मिला। अभिनय कौशल को निखारने के लिए उन्होंने कई एक्टिंग वर्कशॉप्स में भाग लिया।  टीवी सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। 2020 में उन्हें दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का सम्मान भी मिला।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय

नेहा कपूर इन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। वे कई मिनी-सीरीज पर काम कर रही हैं, जिनमें कूल ड्यूड शुक्ला जी, द लेटर एफ, लव इज इन द एयर तथा चोर और चिरकुट जैसी शार्ट-सीरीज शामिल हैं। इन सभी प्रोजेक्ट्स का निर्देशन नवनीत बाज सैनी कर रहे हैं और लेखन विशाल विजय कुमार का है। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...