कॉमनवेल्थ-आसियान शिखर सम्मेलन में भारत

blog-img

कॉमनवेल्थ-आसियान शिखर सम्मेलन में भारत
का प्रतिनिधित्व करेंगी सतना की वसुंधरा

सतना की युवा शोधार्थी वसुंधरा सिंह कॉमनवेल्थ-आसियान शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं। यह सम्मेलन मलेशिया के कुआलालंपुर में 28 अक्टूबर को होने वाला है। वसुंधरा विंध्य क्षेत्र की एकमात्र ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें यह अवसर मिला है। सम्मेलन में कॉमनवेल्थ और आसियान सदस्य देशों के प्रधानमंत्री, मंत्री, राजनयिक, नीति-निर्माता और युवा नेता हिस्सा लेंगे। इस वर्ष सम्मेलन का विषय 'सहयोग, नवाचार और भविष्य की साझेदारी' निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग, नवाचार, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वसुंधरा सिंह की यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।

पूर्व सांसद रामानंद सिंह की पोती हैं वसुंधरा 

वसुंधरा सिंह सतना लोकसभा के पूर्व सांसद दिवंगत रामानंद सिंह की पोती और राजवंत सिंह की बेटी हैं। वह वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त, वसुंधरा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख का दायित्व भी संभाल रही हैं। संगठन में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें नरसिंहपुर की पूर्व विभाग संगठन मंत्री, प्रांत छात्रा प्रमुख और जिला संगठन प्रमुख जैसे पद शामिल हैं। वसुंधरा कटनी में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। उनकी यह वैश्विक पहचान उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। 

इस सम्मेलन में रिसर्च स्कॉलर वसुंधरा भारत की युवा नेतृत्व क्षमता, शोध-नवाचार की भावना और वैश्विक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगी। उनका चयन भारतीय युवाओं के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और नेतृत्व की क्षमता को दर्शाता है। 2024 में आयोजित कॉमनवेल्थ एशिया यूथ लीडरशिप समिट के दौरान युवाओं की सक्रिय भागीदारी से कॉमनवेल्थ एशिया यूथ एलायंस की स्थापना हुई थी, जिसने एशियाई देशों के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान किया।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
न्यूज़

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने , अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साड़ी के महत्व से रूबरू होगी नई पीढ़ी

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू
न्यूज़

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू , की मुफ्त ओपन लाइब्रेरी ‘बुकीज क्लब’

कंचन गुरवे ने दोस्त अतिथि शिक्षक के साथ मिलकर किया सराहनीय काम, किताबों के शौकीनों को दी लाइब्रेरी की सौगात 5 राज्यों मे...