केरल हाईकोर्ट  : पति की मौत के बाद भी पत्नी

blog-img

केरल हाईकोर्ट  : पति की मौत के बाद भी पत्नी
को वैवाहिक घर  में रहने का अधिकार

केरल हाईकोर्ट ने एक बड़ा और संवेदनशील फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सिर्फ पति की मौत हो जाने से पत्नी को उसके ससुराल या पति के घर से नहीं निकाला जा सकता। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी महिला के पास घर का मालिकाना हक नहीं भी है, तब भी उसे उस घर में रहने का पूरा हक है।

महिला को मिला राहत भरा आदेश

यह मामला केरल के पलक्कड़ जिले की एक महिला से जुड़ा है। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत साल 2009 में हो गई थी। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ उसी घर में रह रही थी। लेकिन पति के रिश्तेदारों ने उसे और बच्चों को वहां से निकालने की कोशिश की। महिला ने पहले पलक्कड़ सत्र न्यायालय में केस किया, जहां से उसे राहत मिली। 

रिश्तेदारों ने फिर उठाए सवाल, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

सत्र न्यायालय ने महिला के हक में फैसला सुनाया और उसे पति के घर में रहने की इजाजत दी। लेकिन पति के रिश्तेदार इस फैसले से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने हाईकोर्ट में अपील कर दी। अब हाईकोर्ट ने भी साफ शब्दों में महिला के अधिकार को सही ठहराया है।  कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि किसी भी महिला को छत और सुरक्षा देने से इनकार नहीं किया जा सकता। यह महिला की गरिमा से जुड़ा बुनियादी अधिकार है। न्यायमूर्ति एमबी स्नेहलता ने यह भी कहा कि कानून के मुताबिक एक महिला को उसके पति के घर में रहने से नहीं रोका जा सकता, चाहे घर का मालिक कोई भी हो।

अब महिला और बच्चे सुरक्षित 

इस फैसले से न सिर्फ पलक्कड़ की उस महिला को राहत मिली है, बल्कि पूरे देश की उन महिलाओं के लिए भी उम्मीद जगी है जो ऐसे ही हालात से गुजरती हैं। अब साफ हो गया है कि पति की मौत के बाद भी महिला को उसके घर से निकाला नहीं जा सकता, और कानून उसके साथ है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...