इंदौर की पैरा एथलीट पूजा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित

blog-img

इंदौर की पैरा एथलीट पूजा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित

छाया :  पीआरओ जनसम्पर्क इंदौर

इंदौर सहित मध्यप्रदेश को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। इंदौर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट पूजा गर्ग (अग्रवाल) का चयन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा घोषित ‘राष्ट्रीय पुरस्कार 202’ के लिए किया गया है। 

उन्हें यह सम्मान ‘श्रेष्ठ दिव्यांगजन (Locomotor Disability)’ श्रेणी में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा। 

पूजा गर्ग की जीवन यात्रा साहस, संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। 2010 में एक गंभीर दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) में चोट लगने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। कठिन पुनर्वास और 13 सर्जरियों के बाद उन्होंने न केवल सामान्य जीवन की ओर वापसी की, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात दी। 

आज वह भारत की अंतरराष्ट्रीय पैरा कैनो खिलाड़ी हैं और एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप 2025 (थाईलैंड) में दो कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। 2024 में उन्होंने 14,400 फीट ऊंचे नाथुला पास (सिक्किम) पर मोटरबाइक से पहुंचकर भारतीय तिरंगा लहराया था। इसके लिए उनका नाम ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-लंदन’ में दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़िए ...

अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

खेलों के साथ-साथ वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय हैं। अपनी संस्था ‘पंखों की उड़ान चैरिटेबल फाउंडेशन’ के माध्यम से वे देशभर में गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, कैंसर जागरूकता और खेल प्रेरणा अभियानों का संचालन कर रही हैं, जिससे हजारों बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ है। 

पूजा को जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए गठित ‘डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन’ की सदस्य के रूप में भी नामांकित किया गया है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
न्यूज़

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात , बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की सारा हयात खान ने दमदार रफ्तार और कंट्रोल से इंडियन ड्रैग रेसिंग में इतिहास रचा।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन
न्यूज़

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास