इंदौर की डॉ. विम्मी की 2 पेंटिंग्स

blog-img

इंदौर की डॉ. विम्मी की 2 पेंटिंग्स
साउथ कोरिया आर्ट फेयर में प्रदर्शित

छाया : डॉ. विम्मी मनोज के फेसबुक अकाउंट से 

इंदौर। शहर की वरिष्ठ कलाकार डॉ. विम्मी मनोज की पेंटिंग्स साउथ कोरिया के बुसान में आयोजित इंटरनेशनल आर्ट फेयर ‘के-आर्ट’ में प्रदर्शित की जा रही हैं। 8 दिसंबर तक जारी यह मेला एक समृद्ध और विविध उत्सव है, जिसमें भारत और कोरिया के संबंध को प्रगाढ़ता देने 50 उभरते कलाकारों के कार्यों को प्रस्तुत किया गया है। डॉ. विम्मी मनोज की एक्रिलिक में बनी दोनों पेंटिंग जन्म से पुनर्जन्म की निरंतर यात्रा का प्रस्तुतिकरण हैं।

बता दें कि कुछ माह पहले ही डॉ. विम्मी की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर के आर्टहाउस की सीनिक ड्राइव आर्ट गैलरी में भी लगाई गई थी, जहाँ उनकी 20 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं थीं।

डॉ. विम्मी पिछले 22 वर्षों से कैनवास पर रंगों से अपनी कल्पनाएँ उकेर रहीं हैं। उनकी पेंटिंग्स साउथ कोरिया, लंदन, जर्मनी, रशिया, हंगरी, आदि देशों की आर्ट गैलरीज़ के साथ ही वहां के संग्रहालयों में भी लगी हैं। वे 75 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समूह शो (लंदन, दक्षिण कोरिया, यूएसए, जर्मनी, हंगरी, नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, भोपाल, बड़ौदा, इंदौर, गुड़गांव, आदि), रेजीडेंसी कार्यक्रमों, कला परियोजनाओं और कला शिविरों में शिरकत कर चुकी हैं।

सन्दर्भ स्रोत : डॉ. विम्मी मनोज

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...