वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने साउथ अफ्रीका जाएगी  ग्वालियर की धैर्या

blog-img

वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने साउथ अफ्रीका जाएगी  ग्वालियर की धैर्या

छाया : दैनिक भास्कर 

ग्वालियर की आठ साल की धैर्या साहू ने पिछले दिनों 14वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में उसने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर ग्वालियर का मान बढ़ाया है। इतना ही नहीं, अब UIPM (यूनियन इंटरनेशनल पेंटाथलॉन मॉडर्न) बायथल और ट्रायथलीट चैंपियनशिप के अंडर-9 वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। मध्यप्रदेश से वह एकमात्र खिलाड़ी है, जिसका चयन इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है।  यह चैंपियनशिप 7 से 12 दिसम्बर तक दक्षिण अफ्रीका मोसेल बे आयोजित होगी।

8 साल की नन्ही खिलाड़ी ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

ग्वालियर के हरिशंकरपुर निवासी आठ साल की धैर्या साहू के पिता अनिल साहू व्यवसायी हैं और मां ज्योति साहू जिला प्रशासन में पदस्थ हैं। पिछले 2 साल से तैराकी सीख रही धैर्या अब तक दो नेशनल खेल चुकी है हाल ही में हुई 14वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में नन्ही खिलाड़ी धैर्या ने दो पदक अपने नाम किए थे। 4 से 7 अक्टूबर के बीच खेली गई इस प्रतियोगिता में धैर्या साहू ने अंडर-9 आयु वर्ग में बायथल स्टाइल में स्वर्ण और ट्रायथलीट स्टाइल में रजत पदक  जीतकर ग्वालियर का मान बढ़ाया है। बायथल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 200 मीटर दौड़, 50 मीटर तैराकी और वापस 200 मीटर दौड़ करनी होती है।

धैर्या ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और फिनिश लाइन तक अपनी स्पीड बनाए रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा ट्रायथलीट में रजत पदक जीतकर ग्वालियर का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़िए ....

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

धैर्या को बचपन में लगता था पानी से डर

धैर्या की सफलता पर जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ ग्वालियर के सचिव व कोच विनोद कश्यप ने बताया कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतना ग्वालियर के लिए गर्व की बात है। अब वह साउथ अफ्रीका में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। जब कुछ समय पहले धैर्या मेरे पास आई थी, तो उसे पानी से डर लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उसकी झिझक दूर हुई और वह कदम आगे बढ़ाती चली गई। आज के समय में वह अपने हमउम्र बच्चों से काफी आगे निकल गई है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स
न्यूज़

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स , टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

जुलाई में इटली के रोम में खेलेंगी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता,  करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, खेल के साथ कला जगत में भी कम...

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट
न्यूज़

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट , एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

 ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित की ऐतिहासिक जीत

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत
न्यूज़

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत , पर तिरंगा फहराएंगी ज्योति रात्रे

भोपाल की ज्योति रात्रे कर रही हैं ऐतिहासिक मिशन की शुरुआत, लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...