डॉ. श्वेता ने रचा टंग ट्विस्टर्स में रचा अनूठा कीर्तिमान

blog-img

डॉ. श्वेता ने रचा टंग ट्विस्टर्स में रचा अनूठा कीर्तिमान

भोपाल। कहते हैं, अगर इरादे मजबूत हों, तो असंभव भी संभव बन जाता है। इस कहावत को सच कर दिखाया है डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने, जिन्होंने स्पीच थेरेपी के ज़रिए सिर्फ 2 मिनट 14 सेकंड में 86 बार मल्टीपल टंग ट्विस्टर्स बोलकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है। 

साल 2002 में एक दर्दनाक हादसे के बाद डॉ. श्वेता की आवाज़ चली गई थी और बोलने में कठिनाई होने लगी थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और टंग ट्विस्टर थेरेपी के ज़रिए न केवल अपनी आवाज़ वापस पाई, बल्कि इस अनोखे तरीके से लोगों को बोलने, मुस्कुराने और आत्मविश्वास बढ़ाने की प्रेरणा भी दी। उनकी इस अद्भुत सफलता के पीछे उनके पति, बेटी, माँ और दोस्तों का भी अमूल्य सहयोग रहा। हाल ही में उन्होंने तीन साल की बच्ची ध्रुवी मंडलोई को उसकी मेमोरी रिकॉर्ड उपलब्धि में तकनीकी सहयोग दिया था। उसी नन्ही बच्ची से प्रेरित होकर, डॉ. श्वेता ने अपनी छिपी प्रतिभा को पहचाना और आज देशभर में हिम्मत और उम्मीद की मिसाल बन गई हैं।

 

ये भी पढ़िए ...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल