दिल्ली हाईकोर्ट : विवाह या परिवार में झगड़े अपराध

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : विवाह या परिवार में झगड़े अपराध
के लिए उकसावे को पर्याप्त नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि आत्महत्या का हर मामला उकसाने का नहीं होता है। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों में भावनात्मक, मनोरोग से पीड़ित व्यक्ति जैसे कारकों पर भी विचार किया जाना चाहिए, जिसके तहत उकसावे के अधिक सबूत की आवश्यकता होती है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी एक महिला और उसके बेटे को अग्रिम जमानत देते हुए की है। वे महिला के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा का सामना कर रहे हैं। व्यक्ति की पिछले साल 30 अप्रैल को मौत हो गई थी। 

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस रविन्द्र डुडेजा ने मुकदमे पर सुनवाई के दौरान कहा कि आत्महत्या का हर मामला उकसाने का नहीं होता है। अदालत को यह देखना होगा। इसके साथ ही पीठ ने मामले में महिला और उसके बेटे को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया है। कोर्ट ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों में भावनात्मक, मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति जैसे कारकों पर भी विचार किया जाना चाहिए। 

केवल उत्पीड़न ही उकसाने के लिए पर्याप्त नहीं 

जस्टिस रविन्द्र डुडेजा ने कहा, ‘किसी व्यक्ति को अपराध करने के लिए उकसाना या ऐसा करने की साजिश में शामिल होना या जानबूझकर किसी व्यक्ति को ऐसा करने में मदद करना उकसाने के समान है। केवल उत्पीड़न ही उकसाने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता। इसके लिए सक्रिय उकसावे की आवश्यकता होती है। विवाह या परिवार में केवल झगड़े उकसाने के समान नहीं होते।’ 

अदालत में दोनों आरोपियों के वकील ने दावा किया कि पीड़ित में आत्महत्या की प्रवृत्ति थी और वह विभिन्न अस्पतालों में मानसिक उपचार करा रहा था।  उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्ति अपनी पत्नी को उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और यहां तक ​​कि उसके बेटों ने भी उसे बार-बार यौन शोषण करते हुए देखा था। 

सामान्य व्यक्ति भी आत्महत्या के लिए प्रेरित हो जाता

पीठ ने कहा कि आत्महत्या का हर मामला उकसाने का नहीं होता और अदालत को यह देखना होगा कि क्या आरोपी का आचरण ऐसा था कि कोई अति संवेदनशील व्यक्ति नहीं, बल्कि सामान्य व्यक्ति आत्महत्या के लिए प्रेरित हो जाता। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों में भावनात्मक, मनोरोग से पीड़ित व्यक्ति जैसे कारकों पर भी विचार किया जाना चाहिए, जिसके तहत उकसावे के अधिक सबूत की आवश्यकता होती है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : घर संभालना भी है ‘काम',
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : घर संभालना भी है ‘काम', , गृहणी के योगदान की अनदेखी अन्यायपूर्ण

हाईकोर्ट ने मेंटेनेंस को लेकर पत्नी के हक में दिया बड़ा फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट :  आरटीआई के तहत पति की
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट : आरटीआई के तहत पति की , तनख्वाह की जानकारी नहीं मांग सकती पत्नी

जोधपुर पीठ में न्यायमूर्ति कुलदीप माथुर ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि सैलरी, सर्विस रिकॉर्ड, प्रदर्शन और नौकरी से जुड़...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट :  दहेज के झूठे केस
अदालती फैसले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट :  दहेज के झूठे केस , में फंसाना मानसिक क्रूरता

पति-ससुरालवालों ने 5 साल काटे कोर्ट के चक्कर; तलाक मंजूर, 15 साल की शादी टूटी

हाईकोर्ट लखनऊ बेंच :  सिर्फ पत्नी के आरोप पर
अदालती फैसले

हाईकोर्ट लखनऊ बेंच :  सिर्फ पत्नी के आरोप पर , स्थानांतरित न हीं होगा तलाक का केस

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, न्यायालय ने अपने विस्तृत आदेश में कहा कि केवल आरोपों के आधार पर किसी मुकदमे का स्था...

मप्र हाईकोर्ट : जबरन नहीं ढोया जा सकता शादी का रिश्ता'
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : जबरन नहीं ढोया जा सकता शादी का रिश्ता'

खंडपीठ ने पति को क्रूरता के आधार पर दिया गया तलाक सही ठहराते हुए पत्नी की अपील खारिज कर दी। पति दो महीने के भीतर पत्नी क...