दिल्ली हाईकोर्ट :  जीवनसाथी को बदनाम

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट :  जीवनसाथी को बदनाम
करने ऑफिस में की टिप्पणियां क्रूरता समान

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि पति या पत्नी द्वारा एक-दूसरे के कार्यालय में की गई बदनामी और अपमानजनक शिकायतें वैवाहिक क्रूरता के दायरे में आती हैं। अदालत ने इसी आधार पर पति को दी गई तलाक की मंजूरी को बरकरार रखा।

न्यायमूर्ति नवीन चावला और रेनू भटनागर की पीठ ने कहा कि विवाह का आधार आपसी सम्मान, सहनशीलता और समायोजन होता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि चाहे शिकायतों में लगाए गए आरोप सही हों या गलत, अगर वे अपमानजनक और मानहानिपूर्ण हैं व कार्यस्थल पर किए गए हैं, तो वे क्रूरता के अंतर्गत आएंगे।

पति के नियोक्ता का वैवाहिक विवादों से कोई लेना-देना नहीं होता

मामले में पति-पत्नी का विवाह वर्ष 1989 में हुआ था और वे 2010-11 से अलग रह रहे हैं। पत्नी ने पति पर विवाहेतर संबंधों का आरोप लगाते हुए उनके ऑफिस में शिकायत की थी, जिसे अदालत ने अनुचित ठहराया। कोर्ट ने कहा कि पति के नियोक्ता का वैवाहिक विवादों से कोई लेना-देना नहीं होता और वहां शिकायतें भेजना केवल पति को नीचा दिखाने और प्रताड़ित करने का तरीका था। 

पत्नी की अपील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का तलाक देने का आदेश बरकरार रखा। कोर्ट ने यह भी कहा कि पति-पत्नी के बीच 15 वर्षों से सहवास नहीं हुआ है, जो स्वयं में तलाक के लिए एक प्रासंगिक आधार बनता है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...