बॉम्बे हाई कोर्ट : पत्नी को किचन में जाने से रोकना ‘मानसिक क्रूरता

blog-img

बॉम्बे हाई कोर्ट : पत्नी को किचन में जाने से रोकना ‘मानसिक क्रूरता

  बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने वैवाहिक अधिकारों और महिलाओं के सम्मान को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि पत्नी को किचन में जाने से रोकना और उसे बाहर से खाना मंगाने के लिए मजबूर करना मानसिक उत्पीड़न (Mental Cruelty) की श्रेणी में आता है। न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के की एकल पीठ ने पति के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार महिला की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और गरिमा का उल्लंघन है। 

क्या था पूरा मामला? 

यह मामला महाराष्ट्र के अकोला की एक महिला से जुड़ा है, जिसकी शादी नवंबर 2022 में नागपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसे घर में दूसरे दर्जे का व्यवहार करते हुए उसे किचन में जाने से रोका गया। खाना बनाने का अधिकार छीन लिया गया। उसे बाहर से खाना मंगाने के लिए मजबूर किया गया। गहने घर से बाहर फेंक दिए गए। मायके जाने से रोका गया और तलाक के लिए दबाव बनाया गया।  

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को रोजमर्रा की बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना मानसिक क्रूरता है। पत्नी की गतिविधियों पर नियंत्रण और लगातार दबाव बनाना उत्पीड़न का स्पष्ट रूप है। घर के अंदर भी महिला के साथ भेदभाव कानूनी अपराध माना जाएगा

पति की दलील खारिज, सास को राहत

पति ने दावा किया कि शिकायत बदले की भावना से दर्ज की गई है, लेकिन कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया। हालांकि, अदालत ने सास को राहत देते हुए कहा उनके खिलाफ आरोप सामान्य और अस्पष्ट थे। सिर्फ पति की मां होने के आधार पर उन्हें आरोपी नहीं बनाया जा सकता।

 ये भी पढ़िए......

सुप्रीम कोर्ट : पत्नी के साथ जानवरों जैसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं

मद्रास हाईकोर्ट : पत्नी का अधिकार मांगना क्रूरता नहीं

केरल हाईकोर्ट: गृहिणी भी राष्ट्र निर्माता..कामकाजी महिला के समान मुआवजा की हकदार

इलाहाबाद हाईकोर्ट : विवाह शोषण का लाइसेंस नहीं

 

क्यों अहम है यह फैसला?

यह फैसला महिलाओं के अधिकारों और वैवाहिक जीवन में सम्मान की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। अदालत ने साफ कर दिया कि शादी के बाद भी महिला की व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुरक्षित है घरेलू जीवन में भी मानसिक उत्पीड़न को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

निष्कर्ष :  Bombay High Court का यह निर्णय एक मजबूत संदेश देता है कि घर के भीतर भी महिला के सम्मान और अधिकारों से समझौता नहीं किया जा सकता।  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...