गरीब परिवारों के जीवन में रोशनी बिखेर

blog-img

गरीब परिवारों के जीवन में रोशनी बिखेर
रहा भोपाल का आम्ही मराठी समूह

10 साल पहले महिलाओं को जोड़ने और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया आम्ही मराठी ग्रुप आज न केवल महिलाओं को सशक्त बना रहा है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी जगा रहा है। शहर की सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा नेमावरकर बताती हैं कि हाल ही में ग्रुप ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत ऐसे गरीब परिवारों की मदद की जा रही है जो रोजमर्रा का राशन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। फिलहाल ग्रुप ने 5 परिवारों को गोद लिया है और उनके राशन का पूरा खर्च उठा रहा है। मनीषा ने बताया हमारी कोशिश है कि कोई भी परिवार भूखा न सोए। हर महीने इन परिवारों तक राशन पहुंचाया जाता है, ताकि उन्हें चिंता न हो।

आम्ही मराठी ग्रुप सिर्फ राशन तक सीमित नहीं है। यह ग्रुप बच्चियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रहा है। मनीषा बताती हैं कि कई परिवार अपनी बेटियों को स्कूल तो भेजते हैं, लेकिन घर पर पढ़ाई में मदद नहीं मिलती। ऐसे में ग्रुप की महिलाएं मिलकर इन बच्चों को मुफ्त ट्यूशन देती हैं। जो लड़कियां पहली बार स्कूल जाने लगी हैं, उनकी स्कूल फीस का भी खर्च ग्रुप उठाता है। इस अभियान के लिए ग्रुप से जुड़ी 350 महिलाएं लगातार योगदान दे रहीं हैं। कुछ महिलाएं आर्थिक मदद करती हैं तो कुछ समय निकालकर बच्चों को पढ़ाती हैं। 

महिलाओं के लिए मेले का आयोजन कर दे रही स्वरोजगार का मौका

हर साल 'आम्ही मराठी ग्रुप' महिलाओं के लिए एक मेला आयोजित करता है। यह मेला उन महिलाओं के लिए अवसर बनता है जो घरों में रहकर सामान तैयार करती हैं जैसे घरेलू उत्पाद, सजावटी वस्तुएं, कपड़े, बेकरी आइटम या हैंडमेड चीजें। मनीषा ने बताया कि हम चाहते हैं कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। मेला सिर्फ प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह उन्हें रोजगार और आत्मविश्वास देने का जरिया है। ग्रुप इस मेले को स्वसहायता समूहों के रूप में भी आगे बढ़ा रहा है और आर्थिक मजबूती भी मिलती है। इस ग्रुप का उद्देश्य किसी को दया से नहीं, बल्कि समान अवसर देकर सशक्त बनाना है। ग्रुप में शिल्पा लाम्बोर, माया डगांवकर, प्रगति शेंडे, चित्रा देशपांडे, प्रेरणा केकरे, अंजली कवठेकर, विनिता गायकवाड़ एवं चंद्रिका शामिल हैं। 

सन्दर्भ स्रोत और छाया : मनीषा नेमावरकर के फेसबुक अकाउंट से

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
न्यूज़

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने , अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साड़ी के महत्व से रूबरू होगी नई पीढ़ी

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू
न्यूज़

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू , की मुफ्त ओपन लाइब्रेरी ‘बुकीज क्लब’

कंचन गुरवे ने दोस्त अतिथि शिक्षक के साथ मिलकर किया सराहनीय काम, किताबों के शौकीनों को दी लाइब्रेरी की सौगात 5 राज्यों मे...